फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR traffic alert due to farmers protest at delhi borders many roads to remain close today

किसान आंदोलनः टीकरी सीमा से लेकर कालिंदी कुंज बॉर्डर तक ये रास्ते आज रहेंगे बंद, खबर पढ़कर ही निकलें घर से बाहर

Wed, 02 Dec 2020 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 02 Dec 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi NCR traffic alert due to farmers protest at delhi borders many roads to remain close today
नोएडा में किसान कर रहे प्रदर्शन - फोटो : मनोज भाटी
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर किसान डटे हुए हैं। इसी के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस व अन्य जिला पुलिस ने कई रास्ते व बॉर्डर बंद कर रखे हैं। अगर आप इनमें से किसी भी रास्ते से निकलते हैं तो सावधान हो जाइए और पूरी खबर पढ़कर ही घर से निकलें। आगे पढ़ें दिल्ली-एनसीआर के कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद....
विज्ञापन


कालिंदी कुंज बॉर्डर बंद
दिल्ली-नोएडा का कालिंदी कुंज बॉर्डर दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। यहां से आने जाने वालों को वैकल्पिक रास्ता लेने की सलाह दी  गई है।
 
विज्ञापन

सिंघु बॉर्डर के साथ ही लामपुर, औचंदी आदि बॉर्डर भी बंद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि सिंघु बॉर्डर समेत आज लामपुर, औचंदी और कई अन्य छोटे बॉर्डर बंद हैं तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। वहीं मुकरबा चौक और जीटी करनाल रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीकरी से लेकर झटीकरा बॉर्डर तक ये तीन बॉर्डर पूरी तरह रहेंगे बंद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज टीकरी बॉर्डर, झरोडा बॉर्डर, झटीकरा बॉर्डर पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं बदूसराय बॉर्डर सिर्फ दो पहिया वाहनों के लिए खुला रहेगा।


हरियाणा को जाने वाले ये बॉर्डर खुले रहेंगे
धांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच 8, बिजवासन/बजघेड़ा, पालम विहार और दुंदहेड़ा बॉर्डर। ये सभी बॉर्डर आज खुले रहेंगे।

चिल्ला बॉर्डर रहेगा बंद
नोएडा लिंक रोड के पास चिल्ला बॉर्डर आज बंद रहेगा क्योंकि किसान गौतमबुद्ध द्वार तक पहुंच गए हैं। लोगों को यह सलाह दी गई है कि नोएड लिंक रोड की ओर से नोएडा न जाएं, इसकी जगह एनएच 24 और डीएनडी होकर नोएडा जाएं।
 
महामाया फ्लाईओवर पर यातायात सामान्य
नॉएडा के महामाया फ्लाईओवर (कालिंदी कुंज/ सरिता विहार की तरफ ) मार्ग पर यातायात सामान्य गति से चल रहा है। नॉएडा ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नं.- 9971009001 जारी किया है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed