फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ncr traffic alert 4 december farmer protest police sealed these borders and routes read all diversion closure and obstruction on road

किसान आंदोलनः दिल्ली-एनसीआर के ये रास्ते हैं बंद, परेशानी से बचने को पढ़ें ये खबर

Fri, 04 Dec 2020 12:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 04 Dec 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi ncr traffic alert 4 december farmer protest police sealed these borders and routes read all diversion closure and obstruction on road
किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली जाम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की तमाम सीमाओं पर चल रहा किसानों का आंदोलन अपने नौवें दिन में प्रवेश कर चुका है। किसानों को दिल्ली के बाहर रोकने के लिए पुलिस ने राजधानी समेत एनसीआर की कई सीमाओं और रास्तों को बंद कर रखा है। ऐसे में आने-जाने वालों को इन रास्तों में परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस लगातार ट्रैफिक अलर्ट जारी करती रहती है। हमारी इस खबर में पढ़ें आज दिन भर कौन से रास्ते खुले रहेंगे और कौन से बंद रहेंगे...
विज्ञापन


एनएच-24 एक तरफ से बंद
एनएच-24 के गाजीपुर बॉर्डर पर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाला रास्ता किसान आंंदोलन के चलते बंद किया गया है। लोगों को इस रास्ते की जगह अप्सरा/भोपरा/डीएनडी के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

  


दिल्ली-हरियाणा के ये बॉर्डर रहेंगे बंद
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि आज दिल्ली हरियाणा के टिकरी और झरोडा बॉर्डर पूरी तरह बंद रहेंगे। वहीं बदुसराय बॉर्डर पर हल्के वाहन जैसे कार और दो पहिया वाहन ही चल सकेंगे। वहीं झटीकरा बॉर्डर से सिर्फ दो पहिया वाहन चलेंगे।

हरियाणा के ये बॉर्डर पूरी तरह खुले रहेंगे
धांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच-8, बिजवासन/बजघेड़ा, पालम विहार और डुंडहेड़ा बॉर्डर आज पूरी तरह खुले रहेंगे।

सिंघु, लामपुर और एनएच-44 समेत ये बॉर्डर पूरी तरह रहेंगे बंद
सिंघु, लामपुर, औचंदी, साफियाबाद, पिआऊ मनियारी और सबोली बॉर्डर बंद रहेंगे। वहीं एनएच-44 दोनों तरफ से बंद रहेगा। इसके जगह पर वैकल्पिक मार्ग एनएच-8/भोपरा/अप्सरा बॉर्डर/पेरिफेरल एक्सप्रेसवे लेने की सलाह दी गई है।

ये रास्ते हैं डायवर्ट
मुकरबा और जीटी करनाल रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। वहीं आउटर रिंग रोड, जीटी करनाल रोड और एनएच 44 से न जाने की सलाह है।
 
 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed