{"_id":"5c190745bdec22572a20dc4d","slug":"delhi-ncr-shiviring-under-cold-tuesday-is-coldest-day-of-the-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआरः सर्दी ने दिखाए तेवर, 6 साल का रिकॉर्ड टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआरः सर्दी ने दिखाए तेवर, 6 साल का रिकॉर्ड टूटा
Tue, 18 Dec 2018 08:13 PM IST
शशांक गौर
अमर उजाला ब्यूरो,नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो,नई दिल्ली
Published by: शशांक गौर
Updated Tue, 18 Dec 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
delhi weather
- फोटो : डेमो
दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट और ठंडी हवाओं ने लोगों को ठंड से ठिठुरा दिया। तापमान में बड़ी गिरावट के कारण मंगलवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं बीते छ: साल का रिकॉर्ड भी टूट गया।
विज्ञापन
मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लोदी रोड़ केन्द्र पर न्यूनतम तापमान 4.8 दर्ज हुआ व जाफरपुर में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
सुबह से ही तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं जिसके कारण कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। कुछ देर बाद तेज धूप निकलने के कारण सर्दी से थोड़ी राहत मिली। शाम होते-होते एक बार फिर सर्दी का सितम देखने को मिला।
विज्ञापन
मौसम विभाग की माने तो वर्ष 2011 केबाद 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट नहीं हुई। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिमी राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका अर्थ है कि उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर व पाला पडने की स्थिति बनी रहेगी।
पंजाब में 19, 20, व 21 दिसंबर को तेज ठंडी हवाएं चलने व हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 20-21 दिसंबर को शीत लहर चलने की भविष्यवाणी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है। 20, 21, व 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि 23 व 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रहेगा। विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर व पाला पडने की स्थिति बने रहने की तथा इसकी तीव्रता व विस्तार में बढ़ोतरी होने की भविष्यवाणी की है।
कब-कब कितना तापमान
2017 24.0 10.0
2016 22.0 7.0
2015 21.0 8.0
2014 20.0 7.0
2013 23.0 9.0
2012 23.0 11.0
2011 22.0 5.0