फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR's air pollution reduced with the weather

मौसम के साथ से दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण घटा  

Mon, 14 Dec 2020 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Dec 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi-NCR's air pollution reduced with the weather
कुछ है राहत... - फोटो : अमर उजाला

मौसम का साथ मिलने से रविवार को दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से हल्की राहत मिली है। बीते दिन के मुकाबले प्रदूषण के स्तर में गिरावट हुई है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी के निचले स्तर पर पहुंचा गया है। वहीं, एनसीआर में शामिल गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में  भी हवा गंभीर श्रेणी से निकलकर खराब श्रेणी में आ गई।   केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 51 अंकों की गिरावट के साथ 305 दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को 61 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 356 रहा था। 

विज्ञापन


सफर के अनुसार, रविवार को मौसम ने प्रदूषण को कम करने में साथ दिया है। दिन में हवा की मध्यम चाल होने और वेंटिलेशन इंडेक्स के बेहतर होने की वजह से प्रदूषक तत्वों को घटाने में मदद मिली है। यही वजह रही कि पिछले 24 घंटे में प्रदूषक तत्वों में शामिल पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर में गिरावट आई है। पीएम 10 का स्तर 258 और पीएम 2.5 का स्तर 153 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


एक दिन पहले पीएम10 का स्तर 306 और पीएम 2.5 का स्तर 177 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा था, जबकि शुक्रवार को पीएम 2.5 का स्तर 122 और पीएम10 का स्तर 265 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया था।  सफर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में पराली  जलाने की भी बहुत कम घटनाएं दर्ज की जा रही हैं। इस वजह से प्रदूषण में पराली के धुएं से उत्पन्न होने वाले तत्व पीएम 2.5 की भी हिस्सेदारी कम दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी दिल्ली के वायु प्रदूषण में पराली के धुएं की नाम मात्र की हिस्सेदारी रही। उधर, एक दिन पहले गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी हल्का  सुधार हुआ। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया  गया, जबकि एनसीआर में शामिल गुरुग्राम में 239 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ हवा अन्य इलाकों से बेहतर रही।

दिल्ली- एनसीआर के आंकड़े 
ग्रेटर नोएडा  332
 नोएडा          322 
 गाजियाबाद    318
 फरीदाबाद     303
 गुरुग्राम         239

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed