फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Rain people got relief from humid heat due to rain know how weather will be tomorrow

Delhi NCR Rain: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश होने से गर्मी से मिली राहत, आज भी बूंदाबांदी के आसार

Fri, 11 Aug 2023 12:20 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Aug 2023 12:20 AM IST
सार

मौसम विभाग ने कल ही शुक्रवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जता चुका है। हालांकि, तापमान में खास गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। पंजाब और हरियाणा के आसपास के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Delhi NCR Rain people got relief from humid heat due to rain know how weather will be tomorrow
Rain in Delhi-NCR - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार शाम को एकाएक बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने कल ही राजधानी दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया था। हालांकि, तापमान में खास गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। उधर, शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना है। बारिश बंद होने के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में पीक आवर में सड़कों पर वाहन अधिक होने और जलभराव के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन

शुक्रवार को पंजाब के फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा को छोड़कर बाकी सभी जगह कुछेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। शनिवार को मौसम साफ रहेगा। रविवार, सोमवार को यलो अलर्ट है। भारी बारिश और बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। गुरुवार को अमृतसर का तापमान 36.7 सेल्सियस रहा। विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में ज्यादा बदलाव दर्ज नहीं किया गया। पंजाब के कई जिलों जैसे लुधियाना, पठानकोट में बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद नोएडा में कई जगह लगा जाम 
नोएडा में देर शाम हुई तेज बारिश के बाद शहर में कई मार्गाें पर जाम लग गया। पीक आवर में सड़कों पर वाहन अधिक होने और जलभराव के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। एलिवेटेड रोड से उतरते समय सेक्टर-60 चौराहे के पास जलभराव होने के कारण काफी देर तक जाम लगा रहा। वहीं, नोएडा- दिल्ली लिंक रोड पर भी पीक आवर में वाहन काफी देर तक फंसे रहे। इसके अलावा दोपहर के समय नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर- 144 के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके कारण रोड पर जाम जैसी स्थिति बन गई। थोड़ी देर बाद यातायात पुलिस ने ट्रक हटवाकर ट्रैफिक सुचारु करवाया। वहीं, सुबह 10.30 बजे संदीप पेपर मिल मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण काफी देर तक जाम लगा रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed