फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi NCR Rains: मौसम ने ली करवट, तेज बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत; कई जगह जलभराव

Wed, 31 Jul 2024 08:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 31 Jul 2024 08:36 PM IST
सार

मौसम विभाग ने 31 जुलाई यानी आज के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जबकि एक व दो अगस्त के लिए यलो अलर्ट है।

विज्ञापन
Delhi NCR Rain People get relief from humidity and heat due to rains
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। बारिश होने से उमस और पसीने से बेहाल लोगों को राहत मिली है। बीते दिनों से न के बराबर बारिश होने के कारण तापमान में भी लगातार इजाफा हो रहा था। बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग जहां-तहां लोग फंस गए हैं। सड़कों से पानी कम होने का लोग इंतजार करते रहे। जब बारिश बंद हुई तो जल्दी पहुंचने की होड़ में सड़कों पर लंबा जाम लग गया।




Delhi NCR Rain People get relief from humidity and heat due to rains
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह से ही आसमान में बादलों की लुकाछिपी जारी थी। शाम होते-होते अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई, मौसम सुहाना होने से लोग बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए। वहीं कुछ देर की ही बारिश में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव से लोग हलाकान हैं। शाम का समय होने से लोग घरों की ओर नहीं जा पा रहे। वहीं बारिश हल्की होने पर जब लोग एक साथ निकले तो जगह-जगह जाम जैसे हालात बन गए।

Delhi NCR Rain People get relief from humidity and heat due to rains
बारिश के बाद पार्किंग में भरा पानी - फोटो : वीडियो ग्रैब

बारिश के चलते सड़कों पर लगा जाम
मौसम विभाग ने बीते मंगलवार को ही अगले तीन दिन अच्छी बारिश होने की संभावना जताई थी। साथ ही कहा था कि इससे अधिकतम से लेकर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पूर्वानुमान सच साबित हुआ भी। विभाग ने 31 जुलाई के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि एक व दो अगस्त को यलो अलर्ट है। इस दौरान तापमान में गिरावट हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR Rain People get relief from humidity and heat due to rains
बारिश के चलते लगा जाम - फोटो : पीटीआई

भारी बारिश के कारण नई दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन इलाके में भयंकर ट्रैफिक जाम हो गया है। वाहन रेंगते हुए नजर आए। इसी तरह दिल्ली और नोएडा के भी अलग-अलग इलाकों के रास्तों पर जाम जैसे हालात रहे।

विज्ञापन
Delhi NCR Rain People get relief from humidity and heat due to rains
सड़क पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम में आगामी तीन दिनों में बारिश की संभावना
गुरुग्राम में मौसम विभाग की ओर से आगामी तीन दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed