फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Rain Heavy rain in Delhi-NCR

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से लोगों को मिली राहत

Tue, 27 Jun 2023 03:13 AM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Jun 2023 03:13 AM IST
सार

मानसून की पहली बारिश के बाद सोमवार को देर रात दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं दूसरी तरफ गर्मी सी लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन
Delhi NCR Rain Heavy rain in Delhi-NCR
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

दक्षिण पश्चिम मानसून ने हरियाणा, पंजाब व दिल्ली में दस्तक दे दी है। मानसून की पहली बारिश के बाद सोमवार को देर रात दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं दूसरी तरफ गर्मी सी लोगों को राहत मिली है। हालांकि सोमवार को दिन में भी तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन कई इलाकों में घने बादल बिना बरसे ही चले गए। हालांकि नजफगढ़, नरेला व आया नगर जैसे इलाकों में बारिश जरूर हुई। मानसून के रफ्तार पकड़ने के कारण मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में दो जुलाई तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


मानसून 26 जून को हरियाणा-पंजाब के कुछ हिस्सों और जम्मू कश्मीर व लद्दाख के शेष हिस्सों में आगे बढ़ गया। मानसून के रफ्तार पकड़ने के कारण दिल्ली-एनसीआर में दोपहर तक बादल छाए रहे। सुबह के समय ऐसा लगा कि बादल अभी बरस जाएंगे, दोपहर के समय नजफगढ़, पालम, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, नरेला व आया नगर जैसे इलाकों में ही बारिश हुई।

विज्ञापन

 

दिनभर उमस ने काफी परेशान किया। इस कारण से अधिकतम आर्द्रता 98 फीसदी व न्यूनतम 69 फीसदी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 33.2 डिग्री, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे कम अधिकतम तापमान आया नगर में 30.6 डिग्री, मयूर विहार में 31.5, रिज में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सुबह 8.30 बजे तक 002.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। नजफगढ़ इलाके में सुबह 8.30 बजे तक 38.5 मिमी, मुंगेशपुर में 025.0, जाफरपुर में 022.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed