फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr people reacted to tremors After strong earthquake in Delhi

Delhi-NCR Earthquake:'सब कुछ हिल रहा था...स्टेशन पर ग्राहक चिल्लाने लगे'; लोगों से जानिए कैसा था भूकंप का मंजर

Mon, 17 Feb 2025 08:40 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 08:40 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में आए तेज भूकंप के बाद लोगों ने बताया कि अचानक गड़गड़ाहट की आवाज आई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक विक्रेता अनीश ने बताया भूकंप का मंजर कैसा था। 

विज्ञापन
delhi ncr people reacted to tremors After strong earthquake in Delhi
नई दिल्ली स्टेशन पर एक दुकानदार - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली समेत एनसीआर में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी है।। एनसीएस के अनुसार, भूकंप नई दिल्ली में 5 किलोमीटर की गहराई में आया। भूकंप के झटके सुबह 5.36 बजे महसूस किए गए। मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख विशेष शिक्षा महाविद्यालय के निकट स्थित था।

विज्ञापन


चिंता की कोई बात नहीं: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के निदेशक
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के निदेशक डॉ. ओपी मिश्रा ने दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप को लेकर कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। कम तीव्रता के झटके प्राकृतिक हैं। मिश्रा ने आगे कहा कि भूकंप का केंद्र धौला कुआं में था, जो भूकंपीय क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन


भूकंप के बाद लोगों की प्रतिक्रिया
दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप के बाद लोगों ने बताया कि काफी तेज झटके थे। बहुत तेज वाइब्रेशन के साथ भूकंप के झटके महसूस हुए। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि लगा जैसे बम ब्लास्ट हुआ हो। भूकंप की वजह से एक दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूकंप के झटकों से हिला दिल्ली-एनसीआर
जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग घरों से बाहर आने लगे। बड़ी-बड़ी हाईराइज बिल्डिंग में लोगों को झटके ज्यादा महसूस हुए। वो तुरंत ही बाहर भागे। भूकंप से अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली और इसके आस पास में सुबह-सुबह धरती कांप उठी। बहुत जोरदार भूकंप की वजह से काफी देर तक सब हिलने लगा।

दिल्ली ही था भूकंप का केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सेसमॉलॉजी के मुताबिक, सुबह-सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के ये झटके आए। इसका केंद्र दिल्ली के 5 किमी. की गहराई में रहा है। ये भूकंप दिल्ली-एनसीआर में अक्षांश: 28.59 उत्तर, लंबाई: 77.16 पूर्व, गहराई: 5 किमी के आस-पास रहा। दिल्ली ही भूकंप का केंद्र था इस वजह से यहां के लोगों को झटके काफी देर तक महसूस हुए।

भूकंप पर आई स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक विक्रेता अनीश ने बताया कि जब भूकंप आया तो सब कुछ हिल रहा था। स्टेशन पर ग्राहक चिल्लाने लगे थे।
 

राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में आज सुबह 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री ने बताया कि हमें ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन जमीन के नीचे चल रही हो...सब कुछ हिल रहा था।
 

वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक अन्य यात्री ने बताया कि यह कम समय के लिए था, लेकिन तीव्रता बहुत अधिक थी। ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन बहुत तेज गति से आई हो। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने इसके बारे में जानकारी दी है।
 

वहीं दूसरी तरफ एनसीआर के लोगों ने भी भूकंप के बारे में जानकारी दी। गाजियाबाद के एक निवासी ने बताया कि भूकंप बहुत तेज था। मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था। पूरी इमारत हिल रही थी।
 



नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक अन्य यात्री ने बताते हुए कहा कि मैं वेटिंग लाउंज में था। वहां से सभी लोग भागकर बाहर आ गए। ऐसा लगा जैसे कोई पुल टूट गया हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed