फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR News :  Local trains will run from today After 11 months

दिल्ली-एनसीआरः आज से चलेंगी लोकल ट्रेनें, कोरोना के कारण 11 महीने पहले लगा था ब्रेक

Mon, 22 Feb 2021 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Feb 2021 05:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR News :  Local trains will run from today After 11 months
भारतीय रेल - फोटो : Social media

कोरोना काल में बंद हुईं लोकल ट्रेनों का संचालन 11 माह बाद आज से शुरू हो जाएगा। दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर भी पांच ट्रेनों का संचालन होगा। इनमें से दो ट्रेनें दिल्ली और पलवल से गाजियाबाद तक चलेंगी। ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली हैं। यह ट्रेनें स्पेशल पैसेंजर के नाम से चलाई जाएंगी और किराया भी पहले से ज्यादा देना होगा।

विज्ञापन


यात्रियों को इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए टिकट एक्सप्रेस (स्पेशल) लेना होगा। ट्रेन संख्या 04407 पलवल से सुबह छह बजे चलकर सुबह 8:20 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04409 सुबह नौ बजे गाजियाबाद से रवाना होगी और 10:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। ट्रेन संख्या- 04303 दिल्ली से बरेली के बीच चलेगी। यह ट्रेन रात 11:50 बजे दिल्ली से चलेगी और 12:30 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। 
विज्ञापन


ट्रेन संख्या-04401 दिल्ली से शाम 7:45 पर चलेगी और गाजियाबाद होते हुए दोपहर एक बजे सहारनपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04404 सहारनपुर से सुबह 4:25 पर चलेगी और सुबह 7:50 पर गाजियाबाद व 8:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात से अनारक्षित टिकट काउंटर खोल दिए गए हैं और टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed