फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr maximum temperature settling at 36 degrees Celsius

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा पहुंचा 36 के पार, लोगों का हाल बेहाल

Sat, 30 Mar 2019 02:31 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
delhi ncr maximum temperature settling at 36 degrees Celsius
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने दिखाए तेवर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में मार्च महीने के अंत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए गए हैं। शुक्रवार को तापमान 36 डिग्री के पार चला गया। इस कारण से मार्च में इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


तेज धूप के बीच धूल भरी हवाएं भी राहत नहीं दे सकी। अधिकतम तापमान 36. 9 व न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक तापमान लगातार बढ़ेगा। 
विज्ञापन


उसके बाद तापमान में मामूली गिरावट होगी, जिसके बाद एक बार फिर से पारा चढ़ना शुरू होगा। शुक्रवार को तेज झुलसाती गर्मी से लोग बेहाल रहे। मार्च में इससे भी अधिक पारा 2018 में 29 मार्च को 38.6 और 2017 में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 से 2016 तक मार्च में कभी भी अधिकतम तापमान इतना ऊपर नहीं गया। इस दौरान तापमान 32 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।
 

मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि इससे तापमान में राहत नहीं मिलेगी। 

31 मार्च और 1 अप्रैल को तेज सतही हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री गिरने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में अधिक परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed