{"_id":"5e0383ab8ebc3e87bb5b5569","slug":"delhi-ncr-jammed-by-crowds-of-people-celebrating-christmas","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस मनाने निकले लोगों की भीड़ से जाम रहा दिल्ली-एनसीआर, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस मनाने निकले लोगों की भीड़ से जाम रहा दिल्ली-एनसीआर, बढ़ी परेशानी
Wed, 25 Dec 2019 09:13 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 25 Dec 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
वाहनों से लगा जाम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस मनाने के लिए बुधवार को लोग भारी संख्या में चर्च, मॉल व शॉपिंग सेंटर पहुंचे थे। इस कारण कई इलाकों में दिनभर जाम जैसे हालात रहे। कालिंदी कुंज होकर नोएडा व दक्षिण दिल्ली को जोड़ने वाला रोड़ नंबर-13 बुधवार को भी बंद था। इस कारण छुट्टी वाले दिन भी कई इलाकों में जाम जैसे हालात रहे।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने क्रिसमस के मद्देनजर लोगों को मध्य दिल्ली में चर्च के आसपास स्थित इलाकों समेत कई मार्गों से बचने की सलाह दी थी। इसके बाद भी जनकपुरी से राजा गार्डन तक दोनों कैरिज्वे पर दिनभर जाम रहा। यहां पर विशाल मेगा मार्ट में कार्यक्रम भी था। उधर, साकेत मॉल के पास स्थित मार्ग, तिलक नगर, पटेल नगर में जाम रहा।
विज्ञापन
तिलक नगर से पटेल नगर तक दोनों कैरिज्वे पर जाम लगा रहा। गोल डाकखाना स्थित पवित्र हृदय गिरजाघर, संसद मार्ग स्थित फ्री चर्च में भारी संख्या में श्रृद्धालुओं के आने के कारण संसद मार्ग, अशोक रोड, गोल डाकखाना, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पटेल चैक, चर्च रोड, जनपथ व कनॉट प्लेस में जाम लगा।
विज्ञापन
उधर, नागरिक संशोधन कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के चलते रोड नंबर 13 बुधवार को भी बंद रहा। यहां से शाहीन बाग कांप्लेक्स के बीच लोग प्रदर्शन कर रहे थे। सरिता विहार से कालिंदी कुंज जाने वाले कैरिज्वे पर प्रदर्शनकारी बैठे हैं। कालिंदी कुंज से सरिता विहार जाने वाले कैरिज्वे को प्रदर्शनकारियों ने पत्थर आदि रखकर बंद किया हुआ था।
रोड नंबर 13 के बंद होने से नोएडा व दक्षिण दिल्ली का संपर्क 15 दिसंबर से कटा है। इस कारण मथुरा रोड, आश्रम चौक, डीएनडी, रिंग रोड, सराय कालेखां, आगरा कैनाल रोड, नोएडा लिंक रोड, जैतपुर रोड, आनंदमयी मार्ग और मोदी मिल पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है।