फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr imd update heat and heatwave conditions will continue in noida gurugram today and tomorrow

Delhi Weather: आज भी सूरज उगलेगा आग, बस दो दिन की है और बात; जानें कब से एनसीआर में गर्मी से मिलेगी राहत?

Tue, 09 Jun 2026 08:51 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 09 Jun 2026 08:51 AM IST
सार

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज और कल दो दिन भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। उसके बाद 11-12 जून को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट की संभावना है। आठ जून, सोमवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
delhi ncr imd update heat and heatwave conditions will continue in noida gurugram today and tomorrow
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू चलने से लोग काफी परेशान रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

विज्ञापन


delhi ncr imd update heat and heatwave conditions will continue in noida gurugram today and tomorrow
दिल्ली रोड पर दुपट्टा ओढ़कर गर्मी का बचाव करती युवतियां। - फोटो : संवाद

दिल्ली में दो दिन धूप और लू का कहर रहेगा जारी
विभाग के अनुसार, आज और कल कड़ी धूप और लू चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि संभव है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की गर्म हवाएं भी चलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

delhi ncr imd update heat and heatwave conditions will continue in noida gurugram today and tomorrow
मौसम का लुत्फ उठाती युवतियां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

11 जून से बदलेगा मौसम
लोगों को लू से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 11 जून और 12 जून को दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है। हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह मानसून के आगमन के लिए बेहतर संकेत है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने मानसून की चाल तेज होने की बात कही है। 13 जून से पहाड़ों सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

delhi ncr imd update heat and heatwave conditions will continue in noida gurugram today and tomorrow
मौसम - फोटो : अमर उजाला
नोएडा में बारिश की उम्मीद, अभी धूप और लू दो दिन सताएगी
नोएडा में भी जून का महीना शुरू होने के बाद गर्मी भीषण रूप लेती जा रही है। बीते सोमवार को गौतमबुद्ध नगर का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।। नौ जून से 14 जून तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। तेज धूप के साथ गर्म हवा भी तपाएगी और हल्की बारिश के बाद होने वाली उसम और भी बेहाल करेगी। 

पिछले 24 घंटे में इसमें 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। लू और उसम ने शहरवासियों को खूब परेशान किया। लोग धूप से बचने के लिए छाते और दुपट्टे का उपयोग करते दिखे। युवतियों और महिलाओं ने दुपट्टे से मुंह ढककर कड़ी धूप से बचाव किया। नोएडा में भी गर्मी और उसम से लोग पसीने से भीगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed