फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR heavy rain IMD has issued a yellow alert today

Delhi-NCR Rain: आसमान में छाए बादल... ट्रैफिक की थमी रफ्तार, ये बारिश नहीं आफत है; IMD का अलर्ट जारी

Thu, 25 Jul 2024 08:29 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Jul 2024 08:29 AM IST
सार

राजधानी में गुरुवार सुबह तेज बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Delhi NCR heavy rain IMD has issued a yellow alert today
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली और आस पास के इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बूंदाबांदी हुई। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बरसात से लोगों को राहत मिली है। लेकिन वहीं बारिश के बाद सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं दिल्ली के करावल नगर, दिलशाद गार्डन, कश्मीरी गेट, शहादरा, राजौरी गार्डन, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, इंडिया गेट, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, आयानगर, डेरामंडी इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा गाजियाबाद के इंदिरापुरम, छपरौला समेत नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

विज्ञापन

इधर, मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 33.6, आया नगर में 32.8 व पालम में 32.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 97 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी है। एनसीआर में नोएडा का सबसे कम 76 एक्यूआई रहा।
 

दिल्ली में जलमग्न हुई गलियां और सड़कें
राजधानी में बुधवार सुबह तेज बारिश के कारण सड़क से लेकर गलियां तक जलमग्न हो गईं। सड़कों पर सुबह से ही वाहन रेंगते नजर आए। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों व व्यस्त समय में काम पर जाने वाले लोगों को हुई। आलम यह था कि कई वाहन खराब हो गए तो कई गड्ढों में फंस गए।

विज्ञापन

रिंग रोड, कनॉट प्लेस, करोल बाग, पटेल नगर मायापुरी, द्वारका, धौला कुआं, सफदरजंग, आश्रम, भोगल, तुर्कमान गेट, नई सड़क, जामा मस्जिद, प्रगति मैदान, आईटीओ, डीटीसी मुख्यालय के आसपास का इलाका जलमग्न रहा। बारिश बंद होने के करीब तीन घंटे बाद भी लोग जाम से जूझते दिखे। डीटीसी मुख्यालय के पास सर्विस लाइन पर जलभराव के बीच एक कार गड्ढे में फंस गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत से कार को बाहर निकालकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed