फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Fog in winter reason discovered by Meteorologists weather updates

दिल्ली एनसीआर में क्यों होता है इतना घना कोहरा, सामने आई वजह

Tue, 31 Dec 2019 09:37 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 31 Dec 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR Fog in winter reason discovered by Meteorologists weather updates
दिल्ली में कोहरे ने थामी रफ्तार - फोटो : ANI

राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड, गिरता पारा औऱ घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन के किसी भी पहर में लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिल रही है। प्रतिदिन कई ट्रेनें रद्द की जा रही हैं। कुछ ऐसी हैं कि 10-12 घंटे लेट से चल रही हैं। वहीं कोहरे के कारण विमान सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी सड़क पर वाहन चलाने वालों को हो रही है। 

विज्ञापन


देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां दिल्ली से भी ज्यादा ठंड पड़ती है, लेकिन वहां कोहरे की इतनी बड़ी समस्या नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि दिल्ली एनसीआर में ही कोहरा इतनी बड़ी परेशानी क्यों है, जबकि यह न तो पठारी और न समुद्री और न ही पहाड़ी क्षेत्र है?
विज्ञापन


मैदानी क्षेत्र होने के बावजूद दिल्ली में हर साल घना कोहरा होता है। कई दफा इससे लंबा जाम लग जाता है और कई बार तो भीषण दुर्घटनाएं हो जाती हैं। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि कोहरे के पीछे मुख्यत: चार कारण हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • हवा की धीमी गति
  • कम तापमान
  • वातावरण में नमी की मौजूदगी
  • वातावरण में मौजूद प्रदूषण के कण

 

कोहरे को घना कर दृष्यता कम करने में इस चार कारणों की अलग अलग भूमिका होती है। खासकर प्रदूषण के कणों की। ये कण हवा में मौजूद नमी के संक्षेपण(Condensation) के लिए सतह के रूप में काम करते हैं। इस हिसाब से ठंड के मौसम में जिस दिन वायु गुणवत्ता जितनी ज्यादा होती है, उस दिन उतना ही घना कोहरा होता है। 

सामान्य भाषा में यह समझिए कि कोहरे मूल रूप से जमीनी सतह के बहुत करीब हवा में पानी की खुली बूंदें या बर्फ के क्रिस्टल होते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2006 से 2016 के बीच, जब से दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण स्तर में वृद्धि हुई है, तब से कोहरे के कारण परेशानियां बढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed