Delhi Pollution: दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक लागू होगा ऑड-ईवन, बढ़ते प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार का फैसला
Delhi Odd Even News: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली ऑड ईवन लागू होगा। 13 से 20 नवंबर के बीच इसे लागू किया जाएगा। आज ही दिल्ली सचिवालय में हाई लेवल बैठक हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Air Pollution News: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल है। इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवायल में उच्च स्तरीय बैठक की है। इस बैठक में मंत्री गोपाल राय भी मौजूद रहे। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली ऑड ईवन लागू होगा। 13 से 20 नवंबर के बीच इसे लागू किया जाएगा। आज ही दिल्ली सचिवालय में हाई लेवल बैठक हुई थी।
#WATCH | Delhi Environment Minister Gopal Rai says "In view of air pollution, the Odd-Even vehicle system will be applicable for one week from 13th to 20th November..." pic.twitter.com/IPBTrxoOOE
— ANI (@ANI) November 6, 2023विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ऑड ईवन नियम को लागू करने का फैसला लिया है। दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में उच्चर स्तरीय बैठक हुई थी। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अभी जो स्थिति बनी हुई है, उससे पता चलता है कि आने वाले दिनों में हालात ठीक होंगे। क्योंकि अनुमान लगाया जा रहा है कि छह और सात तारीख को हवा की गति थोड़ी बढ़ेगी। जिसकी वजह से ये जो जमाव जम गया है, उसमें परिवर्तन होगा। ज्यादातर टीमों को फिल्ड में उतारा गया है। क्योंकि ज्यादातर प्रतिबंध गाड़ियों पर लगाए गए हैं। हवा में सुधार हुआ है। प्रदूषण कम करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ इससे पहले दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को देखते हुए 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान लागू किया था। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते एक्यूआई के बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सचिवालय में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। बैठक के बाद उन्होंने बताया था कि शहर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे। दिल्ली में 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट हैं। उन्होंने कहा कि यहां विशेष टीमों को तैनात किया जा रहा है।
प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के अगले चरण को भी लागू कर दिया है। लेकिन फिर भी दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली में सोमवार के वायु प्रदूषण स्तर की बात करें तो आरके पुरम में एक्यूआई 466, आईटीओ में 402, पटपड़गंज में 471 और न्यू मोती बाग में 488 दर्ज किया है।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि समर और विंटर एक्शन प्लान के माध्यम से प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार 365 दिन लगातार काम कर रही है। पिछले कुछ साल में सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए कई दीर्घकालिक निर्णय लिए हैं। वाहनों के प्रदूषण को कम करने के लिए ईवी पॉलिसी लाई गई। दिल्ली के अंदर इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें चलाई जा रही हैं। दिल्ली सरकार 24 घंटे बिजली की आपूर्ति कर रही है। हमने दिल्ली में प्रदूषित ईंधन से चल रही इंडस्ट्री को 100 फीसदी पीएनजी में शिफ्ट कर दिया है। साथ ही दिल्ली में ग्रीन कवर बढ़ाया गया है।
दिल्ली में 10 नवंबर तक सभी स्कूल बंद
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 10 नवंबर तक के लिए सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा कि 'चूंकि प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, इसलिए दिल्ली में प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। ग्रेड 6-12 के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में शिफ्ट होने का विकल्प दिया गया है'
Delhi govt orders all school classes except X & XII to be held online till 10th November, in view of GRAP Stage IV measure implemented to tackle air pollution pic.twitter.com/C7AUzlzkYt
— ANI (@ANI) November 6, 2023
प्रदूषण पर केजरीवाल की बैठक
दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदूषण को लेकर हाई लेवल बैठक की इस बैठक में मंत्री गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#WATCH | Delhi Environment Minister Gopal Rai says, "...There is a little improvement in Delhi's AQI as compared to yesterday but it is still in the severe category. Delhi CM Arvind Kejriwal has called a meeting to make decisions on how to control pollution in Delhi...There will… pic.twitter.com/fCobfDLLCj
— ANI (@ANI) November 6, 2023
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बीते दिन के मुकाबले दिल्ली में वायु गुणवत्ता में थोड़ा सा सुधार हुआ है। लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को दिल्ली की हवा पूरे एनसीआर में सर्वाधिक प्रदूषित रही। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) एक बार फिर बढ़ गया है। वायु सूचकांक 457 दर्ज किया गया, जोकि शनिवार के मुकाबले 39 सूचकांक की वृद्धि हुई है। द्वारका सेक्टर-8 व बवाना में समेत 28 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में रही। सबुह से ही स्मॉग की चादर छाई नजर आई, दोपहर में धूप निकलने के बाद भी इससे कोई राहत नहीं मिली। दिल्ली में समग्र रूप से हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। कमोबेश यही स्थिति बुधवार तक बने रहने का अनुमान है।
ड्रोन कैमरे से दिखा दिल्ली में प्रदूषण का हाल
दिल्ली के कई इलाकों में वायु प्रदूषण के बीच ड्रोन से लिए गए वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें स्मॉग की चादर में दिल्ली लिपटी नजर आ रही है। कालिंदी कुंज इलाके में भी यमुना नदी पर कोहरे की चादर नजर आ रही है।
#WATCH | Delhi: Drone camera footage from the Kalindi Kunj area shows a thick layer of haze in the air. Visuals shot at 10:50 am today.
— ANI (@ANI) November 6, 2023
The air quality in Delhi continues to be in the 'Severe' category as per CPCB (Central Pollution Control Board). pic.twitter.com/MrSmKrp6IN
दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी
दिल्ली के एलएनजेपी अस्पकाल के मेडिकल डायरेक्टर सुरेश कुमार ने बाताय कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में प्रदूषण गंभीर बना हुआ है। एक्यूआई 500 तक पहुंच गया है। यह एक मेडिकल एमरजेंसी है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत, गले में दर्द, खांसी और आंखों में जलन हो रही है। हर दिन कम से कम 25 से 30 मरीज आ रहे हैं। ऐसे में हमें मास्क पहनना चाहिए।
#WATCH | Delhi: "Over the last couple of days, the Air Quality Index is very severe, it's more than 500, it means it is a medical emergency. People are complaining of breathlessness, sore throat, wheezing, cough, irritation in the eyes, restlessness...In LNJP, we are receiving… pic.twitter.com/RYJRXEH09B
— ANI (@ANI) November 6, 2023
कांग्रेस नेता ने भाजपा और आप पर कसा तंज
दिल्ली में दमघोंटू प्रदूषण को लेकर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह की समस्या सामने आई है। हर साल वादे होते हैं। इससे पहले जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। तब आपने आरोप लगाए थे। लेकिन अब आप की सरकार है। आप बैठकें कर रहे हैं। केंद्र सरकार चुनाव प्रचार में व्यस्त है। दिल्ली में प्रदूषण के लिए भाजपा और आप जिम्मेदार हैं।
#WATCH | Delhi: On pollution in Delhi, Congress leader Pramod Tiwari says, "This is not the first time that this problem has arisen... Promises are being made every year... Earlier, there was a Congress government in Punjab, so you used to make allegations... Now there is your… pic.twitter.com/cUSMTHH3IM
— ANI (@ANI) November 6, 2023
दिल्ली एनसीआर का एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में रविवार को 28 इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार के मुकाबले चार इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में की ओर बढ़ गई है। वहीं, दो इलाकों में हवा बेहद खराब रही। इसमें द्वारका सेक्टर-8 में 487, बवाना में 482, नजफगढ़ में 481, मुंडका में 480, पंजाबी बाग में 478, शादीपुर में 476 एक्यूआई दर्ज किया गया। साथ ही, वजीरपुर में 474, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 478 समेत कई इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी दर्ज किया गया। वहीं, दिलशाद गार्डन में 368 व आरके पुरम में 392 एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
#WATCH | Delhi: The Air Quality Index (AQI) remains in the 'Severe' category in the national capital as per the Central Pollution Control Board (CPCB).
— ANI (@ANI) November 6, 2023
(Visuals from NH9, shot at 7:27 am) pic.twitter.com/Lwff8rUyUi
बुधवार तक खतरनाक श्रेणी में पहुंच सकती है हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक रविवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 से 6 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही, जोकि बेहद कम गति है। सोमवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 4 से 6 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। ऐसे में हवा खतरनाक श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। वहीं, सुबह के समय धुंध के साथ कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं, मंगलवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगी। हवा की चाल 6 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सफर इंडिया के मुताबिक रविवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 321 दर्ज की गई, जोकि गंभीर श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 488 दर्ज की गई, जोकि खतरनाक स्तर है।
ग्रेटर नोएडा में सबसे प्रदूषित रही हवा
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में दिल्ली के बाद फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 450 रहा, जोकि गंभीर श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 410, नोएडा में 414, गाजियाबाद में 394 व गुरुग्राम में 402 एक्यूआई दर्ज किया गया।
ग्रैप का चौथा चरण
1. दिल्ली के बाहर से आने वाले सभी ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। हालांकि, जरूरी सामान लाने वाले व सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों पर पाबंदी से छूट दी गई है।
2. दिल्ली में पंजीकृत मध्यम व भारी डीजल संचालित माल वाहनों पर प्रतिबंध। जरूरी सामान वाले वाहनों को छूट मिलेगी।
3. एनसीटी दिल्ली व एनसीआर में डीजल चलित चार पहिया वाहनों पर रोक रहेगी। हालांकि, आपातकालीन वाहनों को छूट दी गई है। इस श्रेणी में केवल बीएस-6 वाहन चल सकते हैं।
4. एनसीआर में उद्योगों पर पाबंदी। जहां पीएनजी ईंधन की सुविधा नहीं है और सरकार द्वारा अधिकृत सूची से बाहर के ईंधन का उपयोग किया जा रहा है तो रोक लगेगी। हालांकि, दूध व डेयरी उत्पादों और मेडिकल उपकरणों से जुड़े उद्योगों को छूट दी जाएगी।
5. निर्माण व विध्वंस गतिविधियों पर रोक। इसके अलावा फ्लाईओवर, राजमार्ग, पुल व पाइपलाइन समेत अन्य गतिविधियों पर रोक।
6. केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को घरों से काम करने की छूट दे सकती है।
7. एनसीआर राज्य सरकारें सार्वजनिक, निगम और निजी दफ्तरों में 50 फीसदी क्षमता के साथ घरों से काम करने की छूट दे सकती है।
8. राज्य सरकारें स्कूल व कॉलेज को बंद करने के साथ गैर आपातकालीन वाणिज्यिक गतिविधियों को बंद कर सकती है।