फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ncr AQI today crosses 300 smog affects trains and Know ncr condition

Delhi AQI Today: सुधर नहीं रहे हालात... दिल्ली का एक्यूआई 300 पार, धुंध से ट्रेनों पर असर; जानें NCR का हाल

Sat, 30 Nov 2024 08:43 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 30 Nov 2024 08:43 AM IST
सार

Delhi Pollution: दिल्ली समेत एनसीआर में डबल अटैक जारी है। एक तरफ ठंड का असर दिखने लगा है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण का स्तर बरकरार है। शनिवार सुबह आनंद विहार इलाके में हवा की गुणवत्ता 377 दर्ज हुई है, जो बेहद खराब है। 

विज्ञापन
Delhi ncr AQI today crosses 300 smog affects trains and Know ncr condition
Air Pollution - फोटो : Freepik

विस्तार

दिल्ली में प्रदूषण और ठंड का डबल अटैक जारी है। शनिवार सुबह एक बार फिर दिल्ली के कई इलाकों में जहरीली धुंध नजर आई। सीपीसीबी के अनुसार, राजधानी के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 300 के पार है। वहीं मौसम की पार भी दिल्ली वालों पर पड़ रही है। हवा की दिशा व गति बदलने से शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही।
विज्ञापन


दिल्ली में इतनी रही विजिबिलिटी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सुबह सात बजे दिल्ली के आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 377 दर्ज किया गया। दिल्ली में धुंध के बीच ट्रेनों की आवाजाही जारी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की रफ्तार पर असर देखा गया। दिल्ली की पालम इलाके में शनिवार सुबह साढ़े सात बजे न्यूनतम दृश्यता 800 मीटर रही। परिवर्तनशील दिशा 4 किमी प्रति घंटा हवा के साथ थी। वहीं सफदरजंग में न्यूनतम दृश्यता 600 मीटर रही। 
विज्ञापन

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार AQI को बहुत खराब श्रेणी में रखा गया है। आनंद विहार समेत दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब है, जिससे धुंध की एक परत छाई हुई है।

 

डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक, हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 21.408 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 2.112 फीसदी रही। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि रविवार तक वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहेगी। शुक्रवार को बवाना, मुंडका में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा, जबकि अशोक विहार, जहांगीरपुरी समेत 24 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब और 10 इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। यमुना नदी में भी प्रदूषण का स्तर उच्च बना हुआ है।
 

आज सुबह सात बजे एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली-------350
ग्रेटर नोएडा----267
नोएडा-------372
गुरुग्राम-------254
गाजियाबाद----326
फरीदाबाद-----175
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

दिल्ली में आज सुबह सात बजे विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई
-बवाना----------405
-मुंडका----------408
-आनंद विहार------377
-जहांगीरपुरी-------404
-द्वारका सेक्टर 8----368
-पंजाबी बाग--------394
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed