फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR AQI Know Delhi s AQI Air Quality Index stood at 303

Delhi-NCR AIR : दिल्ली-एनसीआर की हवा अब भी जहरीली, कल से राहत के आसार

Sun, 13 Nov 2022 03:43 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 13 Nov 2022 03:43 AM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बीते 24 घंटे में दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम 233 एक्यूआई नोएडा का रहा है।

विज्ञापन
Delhi NCR AQI Know Delhi s AQI Air Quality Index stood at 303
दिल्ली के आसमान में छाई धुंध - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी की हवा बीते 24 घंटे में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं, एनसीआर के शहरों की हवा खराब श्रेणी में रही। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार मध्यम होने की वजह से प्रदूषण के स्तर में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, बीते 24 घंटे में दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम 233 एक्यूआई नोएडा का रहा है। इससे एक दिन पहले एनसीआर के शहरों की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही थी। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पराली जलने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। सबसे अधिक पराली पंजाब में जल रही है। यहां 2467 जगहों पर पराली जलाई गई हैं।
विज्ञापन


वहीं, हरियाणा में 99, मध्यप्रदेश में 421 और राजस्थान में 84 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड हुई हैं। अच्छी बात यह है कि दिल्ली में किसी भी स्थान पर पराली जलने की घटना रिकॉर्ड नहीं हुई है। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पराली के धुएं की दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण के पीएम 2.5 में 17 फीसदी हिस्सेदारी रही है। वहीं, 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 60 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 222 व पीएम 2.5 का स्तर 133 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले 24 घंटे में घटेगी मिक्सिंग हाइट व वेंटिलेशन इंडेक्स
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को मिक्सिंग हाइट का स्तर 2100 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 19 हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड तक रहा। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम और रफ्तार 10 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मिक्सिंग हाइट घटकर 1550 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 10300 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रह सकता है। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम व वेंटिलेशन इंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड से कम होने पर प्रदूषकों को बढ़ने में मदद मिलती है।

14 नवंबर से हवा में हो सकता है सुधार
सफर के मुताबिक, अगले रविवार को हवा की रफ्तार मध्यम होने की वजह से हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में हवा खराब से बेहद खराब श्रेणी में ही बनी रहेगी। वहीं, 14 नवंबर से सतही हवाओं की रफ्तार कम होने की वजह से उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाले पराली के धुएं की दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में हिस्सेदारी घटेगी, जिससे हवा के बेहतर होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली- 303
फरीदाबाद- 274
गाजियाबाद- 236
ग्रेटर नोएडा- 240
गुरुग्राम- 286
नोएडा- 233

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed