फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR AQI Know AQI of Delhi Noida Gurugram Greater Noida Faridabad and Ghaziabad

Delhi-NCR AQI: बारिश से हवा साफ, गाजियाबाद और नोएडा का रहा ये हाल, जानें अपने शहरों का एक्यूआई

Mon, 10 Oct 2022 10:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Oct 2022 10:31 PM IST
सार

इस सीजन में पहली बार है जब सभी शहरों की हवा साफ श्रेणी में पहुंची है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सबसे साफ हवा 19 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद की दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Delhi NCR AQI Know AQI of Delhi Noida Gurugram Greater Noida Faridabad and Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में लगातार जारी बारिश के दौर के बीच सोमवार को सभी शहरों की हवा साफ श्रेणी में दर्ज हुई है। इस सीजन में पहली बार है जब सभी शहरों की हवा साफ श्रेणी में पहुंची है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि बारिश के मौसम की वजह से अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सबसे साफ हवा 19 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद की दर्ज की गई है। वहीं, ग्रेटर नोएडा का 26 व गुरुग्राम का 29 एक्यूआई रहा। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, पीएम 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 42 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 19 व पीएम 2.5  का स्तर 10 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों में हवा की रफ्तार आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की जा सकती है। हवा की गुणवत्ता साफ श्रेणी में बनी रहेगी। बता दें कि एक दिन पहले नोएडा को छोड़कर पूरे दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ श्रेणी में दर्ज हुई थी। नोएडा की हवा 55 एक्यूआई के साथ संतोषजनक श्रेणी में रिकॉर्ड की गई थी। 

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली-44
फरीदाबाद-31
गाजियाबाद- 19
ग्रेटर नोएडा- 26
गुरुग्राम- 29 
नोएडा- 49 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed