कल से खतरनाक स्तर पर पहुंच सकती है दिल्ली-एनसीआर की हवा, सांस लेना होगा दुश्वार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सोमवार को भले ही हवाओं के चलने के कारण सुधार हुआ हो लेकिन आने वाले दिनों में दिल्ली की आबोहवा और खराब होने की संभावना है। हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ था लेकिन वह बुरी(पुअर) स्थिति में ही थी। सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स(एक्यूआई) 272 दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि राजधानी की आबोहवा लगातार दूसरे दिन रविवार को भी खराब रही थी। राजधानी का वायु गुणवत्ता इंडेक्स (एक्यूआई) 301 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब माना जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को धुंध की चादर छाने के कारण राजधानी में एक्यूआई 324 दर्ज किया गया था। जानकारों के मुताबिक, फिलहाल आने वाले दिनों में भी इसमें सुधार की गुंजाइश कम है।
आईएमडी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल बीपी यादव ने कहा कि, मंगलवार को भी सोमवार की तरह ही हवा चलेगी और वायु गुणवत्ता ठीक रह सकती है लेकिन उसके बाद से हवा धीमी हो सकती हैं। इसके साथ ही हवा की दिशा बदलने से भी हवा की गुणवत्ता में कमी आ सकती है जो प्रदूषण को बढ़ा देगा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार को आनंद विहार, मुंडका, नरेला, द्वारका सेक्टर आठ, नेहरू नगर व रोहिणी समेत कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही और आने वाले दिनों में इसके और खराब होने की संभावना है।
वायु प्रदूषण का नया अड्डा बना दिल्ली का द्वारका
सर्दियों का आगमन होने के साथ ही हर साल दिल्ली का आनंद विहार वायु प्रदूषण के मामले में नए रिकॉर्ड बनाने को लेकर चर्चाओं में रहता है। वैसे तो प्रदूषण के मामले में नरेला, बवाना, जहांगीरपुरी और मुंडका जैसे औद्योगिक क्षेत्र भी बहुत पीछे नहीं रहते लेकिन इस साल दिल्ली में प्रदूषण का एक नया अड्डा विकसित हो गया है।
मालूम हो कि दिल्ली का यह इलाका है द्वारका जिसे हरियाली के लिए जाना जाता है। द्वारका की वायु गुणवत्ता अक्सर ही आनंद विहार से बुरी मापी गई है। द्वारका बुरी हवा की वजह से ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान लागू करने के लिए ईपीसीए सर्वेक्षण कर सकता है क्योंकि कई बार स्थानीय लोगों से उसे खुले में कचरा जलाए जाने की शिकायत मिल चुकी है।
सोमवार को द्वारका की वायु गुणवत्ता 325 मापी गई थी जो वेरी पुअर की स्थिति में थी और आनंद विहार 326 से बस एक अंक कम थी।