फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Nationwide narco syndicate busted

Delhi : राष्ट्रव्यापी नार्को सिंडिकेट का पर्दाफाश, दो साथियों के संग सरगना गिरफ्तार; एक करोड़ की बरामदगी

Sat, 28 Dec 2024 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 03:40 AM IST
सार

ये गिरोह पूरे देश में प्रतिबंधित मादक दवाओं और साइकोट्रोपिक पदार्थों जैसे अल्फ्राजोलम टैबलेट और ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोकोराइड और कोडीन फॉस्फेट सिरप के निर्माण और वितरण में शामिल था। 

विज्ञापन
Delhi: Nationwide narco syndicate busted
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने एक राष्ट्रव्यापी नार्को सिंडिकेट का पर्दाफाश कर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह पूरे देश में प्रतिबंधित मादक दवाओं और साइकोट्रोपिक पदार्थों जैसे अल्फ्राजोलम टैबलेट और ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोकोराइड और कोडीन फॉस्फेट सिरप के निर्माण और वितरण में शामिल था। 

विज्ञापन


गिरफ्तार गिरोह सदस्यों के कब्जे से एक करोड़ मूल्य की टैबलेट व सिरप, पैकेजिंग सामग्री सहित ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोकोराइड और कोडीन फॉस्फेट सिरप को बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली मशीनें बरामद की हैं। इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में फैला हुआ था। बरामद की गई गोलियां उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से मंगाई गई थीं। 
विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एसीपी राजकुमार (एएनटीएफ) इंस्पेक्टर जसबीर सिंह की देखरेख में एसआई रोहित सैनी, एसआई चंपत सिंह व एएसआई संजय की टीम ने उस्मानपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश निवासी समलुद्दीन उर्फ सादिक (28) पुत्र नवी बक्स, पुनर्वास कॉलोनी, नरेला निवासी मोहम्मद गुलजार (34) पुत्र मोहम्मद मुस्ताक और माता कॉलोनी, टेलीफोन एक्सचेंज, बागपत, यूपी निवासी  सलमान पुत्र इकबाल (28) को 25 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से कोजेक्स और ओ-क्यूरेक्स-टी नाम से अल्फ्राजोलम टैबलेट की 1.80,000 गोलियां, ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोकोराइड और कोडीन फॉस्फेट सिरप की 9,000 बोतलें बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीफार्मा की डिग्री प्राप्त है सरगना व साथी 
आगरा, यूपी निवासी समलुद्दीन उर्फ सादिक गिरोह का किंग पिन है। इसके पास प्रताप यूनिवर्सिटी जयपुर से बी-फार्मा की डिग्री है। साथ ही उसे विभिन्न दवा कंपनी में काम करने का कार्य अनुभव है। वहीं बागपत, यूपी निवासी सलमान ने 2018 में गोपीचंद कॉलेज ऑफ फार्मेसी बागपत से बी-फार्मा की डिग्री ली। उसे भी विभिन्न दवा कंपनियों में काम करने का कार्य अनुभव है। इधर, 5वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद गुलजार ने ग्राफिक्स डिजाइनिंग का कोर्स किया। इसने कई कंपनियों में ग्राफिक डिजाइनर के रूप में काम किया। उसने फार्मास्युटिकल मार्केटिंग कंपनी अबेशिफा के नाम से एक फर्म भी पंजीकृत कराई। वह सलमान और सादिक का मुख्य सहयोगी है।


आबकारी मामले में भगोड़ा बदमाश पकड़ा 
द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने आबकारी मामले में भगोड़े बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान द्वारका सेक्टर तीन निवासी संजय के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से आबकारी के 11 मामले दर्ज हैं। संजय को द्वारका अदालत ने मोहन गार्डन थाना में दर्ज एक मामले में भगोड़ा करार दिया था। थाना प्रभारी गिरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की और उसे सेक्टर 10, द्वारका मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed