फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Nagar Nigam: Expert alleged Delhi government for wasting public money even on waste management

Delhi Nagar Nigam: एक्सपर्ट का आरोप, कूड़ा प्रबंधन पर भी जनता का पैसा बर्बाद कर रही दिल्ली सरकार

Wed, 21 Dec 2022 06:50 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 21 Dec 2022 06:50 PM IST
सार

Delhi Nagar Nigam: दिल्ली नगर निगम की निर्माण समिति के अध्यक्ष रहे जगदीश ममगांई ने एमसीडी पर गठित दिल्ली विधानसभा समिति के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता में सर्वोत्तम प्रथाओं के अध्ययन के लिए पुणे जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे दिल्लीवासियों के पैसे का दुरुपयोग बताया है...

विज्ञापन
Delhi Nagar Nigam: Expert alleged Delhi government for wasting public money even on waste management
Delhi Nagar Nigam- Jagdish Mamgain - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दिल्ली सरकार कार्य दक्षता के लिए अपने विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को देश-विदेश भेजती रही है। एमसीडी (Delhi Nagar Nigam) में बहुमत पाने के बाद एक बार फिर दिल्ली सरकार ने अपने कुछ जनप्रतिनिधियों को भेजकर कूड़ा प्रबंधन की बेहतर तकनीक सीखने की बात कही है। हालांकि, विशेषज्ञों ने सरकार के इस कदम पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कूड़ा प्रबंधन नगर निगम का कार्य है और अब तक वह इसे सही तरीके से करती भी रही है, इसलिए केवल बेहतर तकनीकी के नाम पर दिल्ली सरकार को जनता का पैसा बर्बाद नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

शहरी मामलों के विशेषज्ञ एवं एकीकृत दिल्ली नगर निगम की निर्माण समिति के अध्यक्ष रहे जगदीश ममगांई (Jagdish Mamgain) ने एमसीडी पर गठित दिल्ली विधानसभा समिति के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता में सर्वोत्तम प्रथाओं के अध्ययन के लिए पुणे जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे दिल्लीवासियों के पैसे का दुरुपयोग बताया है। एमसीडी पर गठित दिल्ली विधानसभा समिति निगम अधिनियम के तहत चले एवं कार्यप्रणाली बेहतर बनाने की दिशा में जानकारी व सुझाव निगम पार्षद व अधिकारियों को देने तक तो भूमिका अदा कर सकती है, पर उनकी जगह निगम चलाने या निगम कार्यों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब जब दिल्ली नगर निगम के 250 पार्षदों का चुनाव दिल्लीवासियों ने कर लिया है, तो निगम के प्रमुख कार्यों में शामिल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता पर योजना बनाना और उसके लिए अध्ययन करने का दायित्व उनका है। चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की आरडब्ल्यूए को मिनी पार्षद का तमगा दिया था और कचरा प्रबंधन पृथक्करण विधि में आरडब्ल्यूए की भी प्रभावी भूमिका है, ऐसे में निगम पार्षद, निगम अधिकारी एवं आरडब्ल्यूए सहित सभी हितधारकों को अध्ययन कार्यक्रम में शामिल करना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ममगांई ने कहा कि विधायकों की समिति का जाना मात्र सरकारी खर्च पर भ्रमण व मौज-मस्ती करना ही माना जा सकता है, यह निजी आनंद के लिए सरकारी धन का स्पष्ट दुरुपयोग है। दिल्ली की आप सरकार बारंबार केंद्र सरकार पर दिल्ली की निर्वाचित सरकार के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाती रही है, तो अब वे भी निगम के निर्वाचित पार्षदों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं और वह भी तब जब उनकी पार्टी के पार्षदों का बहुमत है। उन्होंने प्रश्न किया कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब दिल्ली नगर निगम को प्रॉक्सी व्यवस्था के रुप में चलाएगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed