{"_id":"65348a63bdb72292a101821b","slug":"delhi-murder-swiss-woman-friendship-through-dating-app-one-sided-love-called-her-to-india-and-murdered-her-2023-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्विस महिला का कत्ल: डेटिंग एप से दोस्ती... विदेशी युवती ने दूसरे से की शादी बात पर भड़का प्रेमी, पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विस महिला का कत्ल: डेटिंग एप से दोस्ती... विदेशी युवती ने दूसरे से की शादी बात पर भड़का प्रेमी, पूरी कहानी
Sun, 22 Oct 2023 10:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:50 AM IST
सार
Swiss Woman Body Found in Delhi: दिल्ली के तिलक नगर में महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी ने स्विटजरलैंड की महिला को एकतरफा प्यार में भारत बुलाकर कर हत्या की। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी से पर्दा उठाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल सेंट्रो कार और 2.10 करोड़ रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में शुक्रवार एक महिला की बेरहमी से हत्या करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला स्विटजरलैंड की रहने वाली लीना बर्गर (29) थी। एकतरफा प्यार में उसके भारतीय मित्र ने स्विटजरलैंड से दिल्ली बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
बाद में शव को अपने महिला दोस्त के नाम से खरीदी गई कार की मदद से ठिकाने लगा दिया। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने सनसनीखेज वारदात से पर्दा उठाकर महिला के मित्र को जनकपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से वारदात में इस्तेमाल सेंट्रो कार के अलावा 2.10 करोड़ की रकम बरामद की है।
आरोपी से पूछताछ जारी है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में इसके साथ कोई और तो शामिल नहीं था। पुलिस ने स्विटजरलैंड दूतावास को महिला के बारे में जानकारी देकर उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। वहीं, आरोपी के घर से बरामद पौने दो करोड़ के बाबत दिल्ली पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि आरोपी के खुलासे की पड़ताल की जा रही है। इससे पहले शुक्रवार सुबह 8.45 बजे तिलक नगर स्थित दिल्ली नगर निगम स्कूल की दीवार के पास एक महिला की सड़ी-गली अवस्था में लाश मिली थी। महिला के हाथ पैर चेन से बंधे थे और उसमें चेन में ताला लगा था। पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Trending Videos
छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी फुटेज मिली। इसमें एक संदिग्ध सेंट्रो कार को चिन्हित किया गया। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसकी मालिक के पास पहुंची। मालिक ने बताया कि उसने कार बेच दी है। उधर, पुलिस टीम कार के जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए जनकपुरी पहुंची। जहां एक जगह पर पुलिस को कार पार्क मिली।
आस पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि कार गुरप्रीत इस्तेमाल करता है। पुलिस ने देर रात डेढ़ बजे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। सख्ती से पूछने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। साथ ही बताया कि कार भी उसने अपनी दोस्त के नाम पर खरीदा था।
इसलिए की थी हत्या
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी लीना बर्गर से दो साल पहले ऑनलाइन एप के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों की लगातार बातचीत होती थी। वह कई बार उससे मिलने के लिए स्विटजरलैंड गया था। बातचीत के दौरान महिला ने बता दिया था कि वह स्विटजरलैंड के अपने प्रेमी से शादी करने जा रही है।

इससे वह आहत हो गया और उसने हत्या की साजिश रच डाली। उसने लीना बर्गर को भारत घुमाने के बहाने दिल्ली बुलाया। आरोपी के मुताबिक, वह 11 अक्तूबर को स्विटजरलैंड से दिल्ली आई। वह पश्चिमी दिल्ली के एक होटल में रूकी। 16 अक्तूबर को घरवालों से मिलवाने के बहाने अपने घर बुलाया।
रात में अकेले होने पर अपने कमरे में गला घोंटकर हत्या कर दी। इससे पहले काला जादू दिखाने के बहाने आरोपी ने महिला के हाथ पैर चेन से बांधकर लॉक कर दिए थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी लगातार अपना बयान बदल रहा है। कभी वह हाथ, कभी चुन्नी तो कभी तार से गला घोंटने की बात कह रहा है।
हत्या करने के बाद उनसे शव को एक काले रंग की पॉलीथिन में डालकर अपनी सेंट्रो कार में रख दिया। इस बीच शव ठिकाने लगाने की भी साजिश रच रहा था। समय निकलने के साथ शव के सड़ने से दुर्गंध आने लगी। 20 अक्तूबर की सुबह वह कार लेकर एमसीडी स्कूल की दीवार के पास पहुंचा और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
दूसरे युवक से शादी की बात नहीं हुई बर्दाश्त
स्विस महिला हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी गुरप्रीत (30) को लीना बर्गर से एकतरफा प्रेम था। गुरप्रीत उससे मिलने के लिए स्विट्जरलैंड भी जा चुका है। इसी दौरान लीना ने उसे बताया था कि वह स्विट्जरलैंड निवासी प्रेमी से शादी करने वाली है। यही बात गुरप्रीत को नागवार गुजरी और और उसने लीना को भारत बुलाकर हत्या कर दी। बाद में युवती का चेन से बंधा शव मिला था।
पुलिस ने बताया कि दोनों की दोस्ती दो साल पहले एक डेटिंग एप के जरिये हुई थी और दोनों फोन के जरिये लगातार संपर्क में रहते थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लीना 11 अक्तूबर को स्विट्जरलैंड से दिल्ली आई थी। वह पश्चिमी दिल्ली के एक होटल में ठहरी। 16 अक्तूबर को घरवालों से मिलवाने की बात कहकर गुरप्रीत ने उसे घर बुलाया और रात में अपने ही कमरे में गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव को अपनी महिला दोस्त के नाम से खरीदी गई कार की मदद से ठिकाने लगा दिया।
लीना का शव शुक्रवार सुबह तिलक नगर स्थित निगम स्कूल की दीवार के पास सड़ी-गली अवस्था में मिला था। छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी फुटेज मिली। इसमें नजर आई एक संदिग्ध सेंट्रो को चिन्हित कर रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिये पुलिस उसकी मालिक के पास पहुंची। पुलिस टीम कार के गुजरने के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए जनकपुरी पहुंची। जहां एक जगह पर पुलिस को कार पार्क मिली। लोगों से पता चला कि कार गुरप्रीत इस्तेमाल करता है। इसी आधार पर पुलिस ने देर रात डेढ़ बजे आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया।