फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Murder Brother-in-law kills brother-in-law for misbehaving with his own sister

कातिल बहनोई: पहले कार में पिलाई शराब, फिर कई बार गोदा चाकू.. नग्न शव नाले में फेंका; मिटाना चाहता था सारे सबूत

Sat, 22 Nov 2025 06:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Nov 2025 06:42 PM IST
सार

Delhi Murder: दिल्ली में 26 साल के योगेंद्र की उसके बहनोई ने चाकू गोदकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने उसकी सगी बहन से बदसलूकी की थी। आरोपी ने शव को नंगा करके नाले में फेंका, लेकिन सीसीटीवी और कार में मिले खून के सबूतों से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Delhi Murder Brother-in-law kills brother-in-law for misbehaving with his own sister
कातिल बहनोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वरूप नगर इलाके में सगी बहन के साथ बदसलूकी करने पर एक युवक ने साले की अपनी कार में चाकू गोदकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने उसके सारे कपड़े उतार कर शव को नाले में फेंक दिया। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को एक संदिग्ध कार दिखी। जांच करने कार मृतक के बहनोई की निकली। कार में खून से सने चाकू और सीट पर खून के धब्बों के मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 6 नवंबर को नत्थूपुरा निवासी 26 साल के योगेंद्र की गुमशुदगी की शिकायत उसके परिवार वालों ने स्वरूप नगर थाने में की। जांच के दौरान ही 12 नवंबर को आईपी कॉलोनी नाले से एक अज्ञात शव सड़ी गली अवस्था में मिला। परिवार वालों ने मृतक की पहचान योगेंद्र के रूप में की। 17 नवंबर को आए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी चाकू मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। उसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी आलोक रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने दो टीम गठित की। एक टीम ने सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी जांच में जुटी। वहीं दूसरी टीम मृतक के परिवार वालों सहित अन्य लोगों से पूछताछ शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की जांच में पुलिस को शव मिलने वाली जगह पर एक वैगन आर कार संदिग्ध हालत में दिखी। लेकिन कार का अधूरा नंबर (0250/3250) का पता चला। पुलिस ने दोनों नंबरों का रजिस्ट्रेशन डिटेल्स परिवार को दिखाया। परिवार वाले ने एक नंबर को मृतक के बहनोई की गाड़ी का बताया। 

विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि जिस दिन मृतक गायब हुआ वह अपने बहनोई अनीस पाल के साथ ही था। पुलिस ने अनीस पाल की कार की जांच की। कार में एक खून से सना चाकू, वैगनआर कार की कंडक्टर सीट खून से सनी हुई थी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और उसके कपड़े को पुलिस ने जब्त कर लिया। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने अनीस पाल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका साला नशे का आदी था। वह अकसर उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी करता था। पत्नी ने भी इसकी शिकायत उससे की थी। लेकिन घर का मामला होने की वजह से परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की। 5 नवंबर को योगेंद्र अपनी बहन के घर आया था। आरोपी ने उसे मुरथल जाने की बात कहकर कार में बिठाया। दोनों ने कार में शराब पी और फिर कार में उस बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान आरोपी ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने मृतक के सारे कपड़े उतारकर उसके शव को नाले में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed