{"_id":"5c8f5430bdec22141835332f","slug":"delhi-mundka-swaran-park-fire-broke-out-in-chemical-factory-fire-tenders-at-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर
Mon, 18 Mar 2019 01:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : ani
दिल्ली के मुंडका में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। गौरतलब है कि आज दिन में मुंडका के स्वर्ण पार्क स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई।
विज्ञापन
इस वक्त मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह घटना कैसे हुई। अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
Delhi: Fire breaks out at a chemical factory in Swaran Park, Mundka. 15 fire tenders rushed to the spot. pic.twitter.com/ubVo69thDg
— ANI (@ANI) March 18, 2019