{"_id":"629e6ac215fdf214a911a3c2","slug":"delhi-mundka-fire-dna-report-prepared-identification-of-dead-bodies-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Mundka Fire: तैयार हुई डीएनए रिपोर्ट, आज से शुरू होगी शवों की पहचान, 27 लोगों की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Mundka Fire: तैयार हुई डीएनए रिपोर्ट, आज से शुरू होगी शवों की पहचान, 27 लोगों की हुई थी मौत
Tue, 07 Jun 2022 02:53 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:53 AM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार से मुंडका अग्निकांड मामले में शवों की पहचान की जाएगी। मौके से मिले नमूनों का फोरेंसिक लैब में डीएनए प्रोफाइल बना लिया गया है।
विज्ञापन
Delhi Mundka Fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंडका अग्निकांड में 27 लोगों की हुई मौत के मामले में मंगलवार को लापता लोगों के परिवार वालों के डीएनए प्रोफाइल और लैब में पहुंचे नमूनों की डीएनए प्रोफाइल का मिलान किया जाएगा। फोरेंसिक लैब में पहुंचे नमूनों के डीएनए प्रोफाइल बनाने का काम पूरा हो चुका है। मिलान के दौरान डीएनए मिलने पर शव की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार से मुंडका अग्निकांड मामले में शवों की पहचान की जाएगी। मौके से मिले नमूनों का फोरेंसिक लैब में डीएनए प्रोफाइल बना लिया गया है। इसके अलावा अन्य सैंपल रिपोर्ट का नतीजा भी आ गए हैं। जिसमें लापता हुए लोगों के परिवार का खून का रिपोर्ट भी शामिल है। मंगलवार से परिवार वालों के सामने ही एक एक कर दोनों सैंपलों का मिलान करने के बाद शवों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
हादसे के बाद 110 नमूने फोरेंसिक लैब पहुंचे थे, जिसमें 40 नमूनों को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से उठाए थे, जबकि 70 नमूनों को पुलिस ने लैब में भेजा था। प्रोफाइल तैयार करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की दस टीम लगी थी और लगातार काम कर रही थी। इस दौरान लापता हुए लोगों के परिवार वालों के खून के सैंपल भी लिए गए थे। जिसे जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सारे रिपोर्ट और प्रोफाइल तैयार हो गया है और मंगलवार से इसका मिलान शुरू कर दिया जाएगा। 13 मई को मुंडका स्थित चार मंजिला इमारत में आग लग गई थी। इस घटना में 27 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 27 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में आठ मृतकों की पहचान हो पाई थी। जबकि अन्य लोगों के शरीर ऐसी हालत में मिले थे, जिसकी पहचान करना मुश्किल था। ऐसे में डीएनए के जरिए इनकी पहचान की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक मनीष लाकड़ा व कंपनी संचालक हरीश गोयल व वरुण गोयल को गिरफ्तार किया था।