{"_id":"6282b5366e42826aab49f71b","slug":"delhi-mundka-fire-all-19-bodies-expected-to-be-identified-in-next-15-days-police-handed-over-samples-to-forensic-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Mundka Fire: अगले 15 दिन में सभी 19 शवों की पहचान की उम्मीद, पुलिस ने फोरेंसिक लैब को नमूने सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Mundka Fire: अगले 15 दिन में सभी 19 शवों की पहचान की उम्मीद, पुलिस ने फोरेंसिक लैब को नमूने सौंपे
Tue, 17 May 2022 02:03 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 May 2022 02:03 AM IST
सार
फोरेंसिक विशेषज्ञ के मुताबिक घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से करीब 50 नमूने जमा किए थे। इन नमूनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। सोमवार को पुलिस ने उन 50 नमूनों के अलावा 19 शव के नमूने भी लैब में भेज दिए हैं।
विज्ञापन
संजय गांधी अस्पताल के शव घर में अपनों की तलाश करते लोग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुंडका अग्निकांड में जल गए 19 शवों की पहचान करना काफी मुश्किल हो रहा है। सभी शव जल चुके हैं। अब इनकी पहचान डीएनए जांच के बाद होगी। ऐसे में पुलिस ने रोहिणी स्थित फोरेंसिक लैब में सभी नमूने भेज दिए हैं। अगले 15 दिनों में सभी शवों के पहचान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
फोरेंसिक विशेषज्ञ के मुताबिक घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से करीब 50 नमूने जमा किए थे। इन नमूनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। सोमवार को पुलिस ने उन 50 नमूनों के अलावा 19 शव के नमूने भी लैब में भेज दिए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक शवों के डीएनए जांच में करीब 15 दिन का समय लगेगा। पुलिस ने जिन लोगों के परिवार के सदस्य इस घटना के बाद से लापता हैं उनके परिवार से लिए गए डीएनए सैंपल भी लैब को सौंप दिया है। ऐसे में दोनों नमूनों का मिलान कर उनकी पहचान की जा सकेगी।
विज्ञापन