फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Mumbai Police's extradition proposal creates stir in Lawrence gang

Delhi : मुंबई पुलिस के प्रत्यर्पण प्रस्ताव से लॉरेंस गिरोह में मचा हड़कंप, अनमोल पर इसलिए कसा जा रहा शिकंजा

Mon, 04 Nov 2024 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Nov 2024 03:28 AM IST
सार

अनमोल व गोल्डी बरार लाॅरेंस बिश्नोई से निर्देश लेकर इस गिरोह को चला रहे हैं। हाल ही में भारत में हुए कुछ वारदातों की जांच में विदेशी कनेक्शन सामने आया है। इसमें यह स्पष्ट है कि वारदात को अंजाम देने का काम विदेश से किया जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi: Mumbai Police's extradition proposal creates stir in Lawrence gang
लारेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल बिश्नोई। - फोटो : ani

विस्तार

विदेश में बैठे लाॅरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भारत प्रत्यर्पण की खबर से लाॅरेंस-गोल्डी बरार गिरोह में हड़कंप मच गया है। अनमोल व गोल्डी बरार लाॅरेंस बिश्नोई से निर्देश लेकर इस गिरोह को चला रहे हैं। हाल ही में भारत में हुए कुछ वारदातों की जांच में विदेशी कनेक्शन सामने आया है। इसमें यह स्पष्ट है कि वारदात को अंजाम देने का काम विदेश से किया जा रहा है।

विज्ञापन


मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या का मामला हो या फिर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या या फिर सलमान के घर के बाहर गोलीबारी। इन मामलों में विदेश में बैठे अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े शूटर शामिल रहे हैं। अगर अनमोल पुलिस कस्टडी में आ जाता है गोल्डी बरार के लिए गिरोह चलाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


एनआईए ने अपनी चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तुलना दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी से किया है। लाॅरेंस व दाउद के पिता पुलिस में थे। उनके मुताबिक लाॅरेंस का नेटवर्क विदेश तक फैला हुआ है। सात सौ से अधिक शूटर गैंग से जुड़े हैं। जांच एजेंसियों के लिए सबसे अहम सवाल यह है कि जेल में बैठकर लाॅरेंस अपना गैंग कैसे चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी हो सकता है कि लाॅरेंस के नाम से विदेश में बैठा उसका भाई अनमोल, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा या फिर कपिल सांगवान गैंग को संचालित कर रहा हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या में गिरफ्तार आरोपी गुरमेल ने पूछताछ में आरोपियों के अनमोल के साथ संपर्क होने की बात कही है। वहीं ग्रेटर कैलाश के जिम मालिक और फाइनेंसर की हत्या में रोहित गोदारा और हासिम बाबा का नाम सामने आया। सिद्धू मुसेवाला की हत्या में शामिल आरोपियों ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से संपर्क होने की बात कही है।

एनआईए की मोस्ट वांटेड की सूची में लॉरेंस का भाई
एनआईए ने लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल को मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल किया है। यही नहीं अनमोल की गिरफ्तारी के लिए दस लाख का इनाम घोषित किया है। मुंबई पुलिस अमेरिका में रह रहे अनमोल के प्रत्यर्पण के लिए गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। उसे सर्वाधिक वांछित अपराधियों या मोस्ट वांटेड की सूची में भी डाल दिया गया है।


कौन है अनमोल बिश्नोई
पंजाब के फजिल्का का रहने वाला अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु गैंगस्टर लॉरेंस का भाई है। जांच में पता चला है कि वह कनाडा में रहता है और नियमित रूप से अमेरिका आता जाता है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उसका नाम सामने आया है। 2023 में एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें बताया गया कि वह फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया है। पिछले साल उसे केन्या और इस साल कनाडा में देखा गया। अनमोल पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जोधपुर जेल में रह चुका है। उसे अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा किया गया था। अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed