फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi most polluted capital and Gurugram most polluted city in the world says Greenpeace report

दिल्ली बनी विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी, एनसीआर के सभी शहर टॉप 6 में शामिल

Tue, 05 Mar 2019 10:22 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Tue, 05 Mar 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi most polluted capital and Gurugram most polluted city in the world says Greenpeace report
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों पूरी दुनिया एक समस्या से जूझ रही है और वो है प्रदूषण। इसे खत्म करने के लिए सभी राष्ट्र अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं और इसमें भारत भी पीछे नहीं है। लेकिन इस सारे प्रयासों के बीच एक रिपोर्ट आई है, प्रदूषण स्तर को लेकर भारत के लिए किसी भी लिहाज से अच्छी नहीं है। दरअसल इस लिस्ट की दो श्रेणियों में भारत की राजधानी दिल्ली और साइबर सिटी पहले पायदान पर हैं, जो भारत के लिए बुरी खबर है। 

विज्ञापन




पर्यावरण को बचाने की मुहिम चलाने वाले ग्रीनपीस एनजीओ द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें दिल्ली को दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी और गुरुग्राम को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में पहले पायदान पर दिखाया गया है।
विज्ञापन


ग्रीनपीस ने अपनी रिपोर्ट में 62 शहरों की लिस्ट जारी की है जिसमें गुरुग्राम को सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है। एनजीओ ने यह रिपोर्ट 2018 के पर्यावरण के आंकलन के आधार पर जारी किया है। वहीं एनजीओ की सूची में तीन राजधानियां शामिल हैं, जिसमें सबसे ऊपर भारत की राजधानी दिल्ली है। दूसरे नंबर पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका और तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप 6 में एनसीआर के पांच शहर

एनजीओ ने जो रिपोर्ट जारी की है उसमें टॉप 6 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में पांच तो भारत के ही हैं। वहीं एक पाकिस्तान का शहर है। सबसे पहला नंबर गुरुग्राम, उसके बाद गाजियाबाद, तीसरे पायदान पर पाकिस्तान का फैसलाबाद, चौथे पर फरीदाबाद, पांचवां नंबर राजस्थान के भिवाड़ी का है और छठे नंबर पर एनसीआर का ही नोएडा है।

इस तरह देखें तो दिल्ली-एनसीआर के सभी प्रमुख शहरों में हवा सांस लेने लायक नहीं है क्योंकि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम ये सभी दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप पर हैं। 

कैसे बनी यह रिपोर्ट
एनजीओ की यह रिपोर्ट दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों के ऑनलाइन इंटरएक्टिव डिस्प्ले के साथ 2018 में कई क्षेत्रों और उप-क्षेत्रों में वायु-गुणवत्ता और काम करने की जरूरत को लेकर आंकी गई है। वैसे एनजीओ यह आंकड़े आज जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed