फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi more than 400 health workers corona infected in one week read list of hospitals and doctors

डॉक्टरों पर कोरोना की आफत: दिल्ली में 400 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित, एक हफ्ते में बढ़ा संक्रमण

Wed, 05 Jan 2022 03:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 05 Jan 2022 03:37 PM IST
सार

हालांकि इनमें से किसी भी अस्पताल ने आधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है लेकिन अलग अलग विभागों से मिल रही सूचना के आधार पर कोरोना की चपेट में आ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों में सीनियर फैकल्टी, रेजिडेंट, नर्स और अन्य स्टाफ शामिल हैं।

विज्ञापन
Delhi more than 400 health workers corona infected in one week read list of hospitals and doctors
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी का असर अब अस्पतालों में भी दिखाई देने लगा है। भले ही अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या कम है लेकिन यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। स्थिति यह है कि राजधानी के आठ बड़े अस्पतालों में बीते एक हफ्ते में 400 से भी ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली एम्स में अब तक 50 डॉक्टर और 53 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में अब तक 30 डॉक्टर समेत 65 नर्स और अन्य स्टाफ संक्रमित मिले हैं। वहीं सफदरजंग अस्पताल में 49 डॉक्टर और 6 नर्स, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 30 डॉक्टर, लोकनायक अस्पताल में 10 डॉक्टर और तीन नर्स, हिंदूराव अस्पताल में 12 डॉक्टर और 3 नर्स, जीबी पंत सुपर स्पेशलिटी में चार, जीटीबी में 25 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

 
हालांकि इनमें से किसी भी अस्पताल ने आधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है लेकिन अलग अलग विभागों से मिल रही सूचना के आधार पर कोरोना की चपेट में आ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों में सीनियर फैकल्टी, रेजिडेंट, नर्स और अन्य स्टाफ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed