फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi MLA are rich now, will be salary multiplied by four

दिल्ली के विधायक होंगे मालामाल, चार गुना हो जाएगा वेतन

Mon, 16 Nov 2015 03:05 PM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
Delhi MLA are rich now, will be salary multiplied by four

दिल्ली में विधायकों को मालामाल करने की एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिश में सरकार कोई बड़ी कटौती नहीं करेगी। विधायकों का वेतन 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार करने की सिफारिश के अलावा वेतन-भत्ते समेत 84 हजार रुपये से बढ़ाकर 2.10 लाख रुपये भुगतान की सिफारिश पर कैबिनेट की अगली बैठक में मुहर लग सकती है।

विज्ञापन


तैयार कैबिनेट नोट में किसी कटौती की सिफारिश नहीं है। इसे बड़ी वेतन वृद्धि माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कमेटी ने 6 अक्तूबर को विधायकों के वेतन वृद्धि की जो सिफारिश की है उसमें सरकार विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, नेता प्रतिपक्ष और चीफ व्हीप का वेतन भी चार गुना करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


मंत्रियों का बेसिक वेतन 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 80 हजार रुपये करने की तैयारी है। बाकी सुविधाएं विधायकों की तरह ही रहेंगी। सूत्र बताते हैं कि विधायकों को वेतन-भत्ते में 2.10 लाख मिलेंगे तो विस अध्यक्ष, मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, चीफ व्हीप को 2.40 लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही किराया फ्री रिहायश की सुविधा भी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून नहीं भी बना फिर भी बढ़ती रहेगी तनख्वाह

Delhi MLA are rich now, will be salary multiplied by four

विस का कार्यकाल खत्म होने पर जब तक नया कानून नहीं बनता तब तक हर साल मूल वेतन 50 हजार रुपये में सालाना 5 हजार रुपये वृद्धि भी होगी। वेतन वृद्धि पर 18 नवंबर से होने वाले शीतकाली सत्र में 4-5 संशोधन अधिनियम पास किए जाएंगे।


उसकी तैयारी भी कानून विभाग कर रहा है। अभी तक माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिफारिश पर कैंची चलाएंगे। सिफारिश में विधायकों को दी जाने वाली सुविधा में एक बार ऑफिस फर्निशिंग के लिए एक लाख रुपये, ऑफिस के लिए कंप्यूटर, ऑफिस के यंत्र खरीदने केलिए 60 हजार रुपये की सिफारिश की गई है, जो अभी तक नहीं मिलता था। कंप्यूटर-लैपटॉप खरीद के लिए एक लाख रुपये का भुगतान भी जारी रहेगा।

सिफारिश केअनुसार, परिवार के साथ घूमने के लिए हर महीने 25 हजार रुपये (सालाना 3 लाख) मिलेंगे तो बड़ी गाड़ी खरीदने के लिए 12 लाख रुपये तक का लोन भी मिलेगा। फिर वेतन देशभर में सबसे अधिक होगा तो इसकी धाक भी रहेगी। पिछली बार वेतन 2011 में बढ़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed