{"_id":"6238009743177f45f748f68b","slug":"delhi-missing-sanitation-worker-dead-body-found-in-drain-after-5-days-in-bad-condition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: काम पर जाने की बात कहकर निकला, पांच दिन बाद इस हाल में मिला शव, देख पुलिस भी रह गई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: काम पर जाने की बात कहकर निकला, पांच दिन बाद इस हाल में मिला शव, देख पुलिस भी रह गई सन्न
Mon, 21 Mar 2022 10:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:09 AM IST
सार
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद साफ हो जाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस भरत के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उसके मोबाइल कॉल रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में रविवार सुबह पिछले पांच दिनों से गायब एक सफाई कर्मचारी का शव नाले में संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त भरत सिंह (42) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह भरत घर से काम पर जाने की बात कर निकला था। इसके बाद वह गायब हो गया। उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा था। सुबह कुछ बच्चों ने नाले में एक शव देखकर शोर मचाया तो इसकी जानकारी हुई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में मृतक की पहचान भरत के रूप में हुई।
विज्ञापन
मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस आशंका जता रही है कि नाले में गिरकर डूबने से उसकी मौत हुई। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद साफ हो जाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस भरत के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उसके मोबाइल कॉल रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
बुरी तरह सड़ चुकी थी भरत की लाश
पुलिस के मुताबिक भरत अपने परिवार के साथ पुरानी सीमापुरी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी संगीता के अलावा चार बच्चे हैं। भरत ईडीएमसी में अस्थायी सफाई कर्मचारी था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह काम पर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। उसके मिलने-जुलने वालों के अलावा दोस्तों से पूछताछ की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार से ही उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। रविवार सुबह पुरानी सीमापुरी के जे-ब्लॉक के पास नाले में बच्चों ने उसका शव पड़ा देखकर शोर मचाया।
पुलिस मौके पर पहुंची। बुरी तरह सड़ी-गली हालत में शव को नाले से बाहर निकला गया। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि किसी वजह से भरत नाले में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।