फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi miscreants stabbed Satish Kumar when he protested against robbery

Delhi: मुखर्जी नगर में दूध लेने निकले युवक को बदमाशों ने घेरा, विरोध करने पर घोंपा चाकू

Sat, 23 Mar 2024 09:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 23 Mar 2024 09:38 PM IST
सार

दिल्ली में बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर सतीश कुमार को चाकू मार दिया।  मामले की जांच करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Delhi miscreants stabbed Satish Kumar when he protested against robbery
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर में बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर सतीश कुमार को चाकू मार दिया। सतीश घर से दूध लेने के लिए निकला था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले सुलझाने का दावा किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आदर्श नगर निवासी हिमांशु, सतेंद्र व महेंद्र पार्क निवासी करण के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 20 मार्च को सुबह 5:10 बजे जीटीबी मेट्रो स्टेशन पर परमानंद कॉलोनी निवासी सतीश कुमार (56) घायल अवस्था में मिले। उन्होंने बताया कि वे दूध लेने के लिए आए थे। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने सतीश का अस्पताल में इलाज करवाने के बाद लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजीव साह के नेतृत्व में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से भलस्वा डेयरी, मुखर्जी नगर और बुराड़ी से चुराई गई चार बाइक, सात मोबाइल, चाकू और छूरी बरामद की है। हिमांशु आदर्श नगर थाने का घोषित बदमाश है। उस पर लूटपाट, डकैती, झपटमारी, वाहन चोरी और शस्त्र अधिनियम के तहत 21 मामले दर्ज हैं। करण पर एक झपटमारी और सतेंद्र पर अगवा कर लूटपाट का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed