फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Miscreants attacked youth's house with petrol bomb

Delhi : बदमाशों ने युवक के घर पर पेट्रोल बम से किया हमला, दहशत फैलाने के लिए की गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Sat, 13 Jan 2024 02:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 02:34 AM IST
सार

हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
Delhi: Miscreants attacked youth's house with petrol bomb
demo pic... - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आदर्श नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात आपसी रंजिश में बदमाशों ने एक युवक के घर पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को लालबाग के पेट्रोल पंप वाली गली में किशन के घर पर पेट्रोल बम से हमला और गोलीबारी किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घटनास्थल पर काफी भीड़ है। छानबीन करने पर पता चला कि कुछ बदमाश किशन के घर के बाहर आए। पहले उन लोगों ने किशन और उसके भाई गोपी को बाहर निकलने के लिए कहा।
विज्ञापन


सके बाद बदमाश उनके घर पर पेट्रोल बम से हमला करने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद करीब आधा दर्जन बदमाश दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। छानबीन में पुलिस को पता चला कि गोपी पर दो आपराधिक मामले जबकि उसके बड़े भाई किशन पर आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पीड़ित ने आरोप लगाया कि रंजिश की वजह से शाहिद और उसके साथियों ने हमला किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने नकाब पहनकर वारदात को अंजाम दिया, लेकिन उसमें से शाहिद और शाहरुख की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed