फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: miscreant attacked the team that took him to recover weapons to Jahangirpuri

दिल्ली : जहांगीरपुरी में हथियार बरामद करने ले गई टीम पर बदमाश ने किया हमला

Sat, 18 Jul 2020 08:39 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 18 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi: miscreant attacked the team that took him to recover weapons to Jahangirpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

उत्तर-पश्चिम जिले के स्पेशल स्टाफ ने शुक्रवार को दो हथियार तस्करों को दबोचा था। पूछताछ में एक बदमाश ने बताया कि गिरफ्तारी वाली जगह उसने पार्क में एक पिस्टल छिपाई है।  पुलिस उसे लेकर पिस्टल बरामद करने पहुंची तो उसने अचानक पार्क में छिपाई पिस्टल उठाई और पुलिस पर गोली चला दी।

विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे पकड़ने में एक सिपाही के हाथ में फ्रेक्चर हो गया और कंधे में चोट भी लग गई। अब बदमाशों से कुल तीन पिस्टल और छह कारतूस बरामद हो गए हैं। पुलिस ने रफीक उर्फ रोखा (24) के खिलाफ हत्या के प्रयास, ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी पर हमले और सरकारी काम में बाधा डालने का एक और मामला दर्ज किया है। रफीक के खिलाफ अलग-अलग थानों में 54 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी टीम ने एक सूचना के बाद झील वाला पार्क, कब्रिस्तान, मुकरबा चौक, जहांगीरपुरी में रफीक और अख्तर (31) को दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से एक-एक पिस्टल व कारतूस बरामद कर शुक्रवार को महेंद्र पार्क थाने में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में रफीक ने कहा कि उसने पार्क में एक और पिस्टल छिपाई है। पुलिस रफीक को लेकर पार्क पहुंची। वहां वह पुलिस को इधर-उधर घुमाकर गुमराह करता रहा।

लघुशंका की बात कहकर वह एक जगह बैठ गया। एक पत्थर के नीचे छिपाई पिस्टल निकालकर उसने पुलिस पर तान दी और गोली चला दी। सिपाही प्रदीप ने झुककर जान बचाई। एसआई हिमांशु और सिपाही प्रदीप ने हवा में गोली चलाकर रफीक से सरेंडर को कहा। उसने दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया तो प्रदीप उस पर टूट पड़ा।


इसमें प्रदीप को चोट लग गई, लेकिन उसने रफीक को नहीं छोड़ा। रफीक भागते हुए गोली चलाने का प्रयास करने लगा तो एसआई हिमांशु ने रफीक के पैर पर गोली चलाई। रफीक और सिपाही प्रदीप को अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed