फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi minority committee report says after one year there will be no muslim graveyard left

...तो एक साल बाद नहीं बचेंगे दिल्ली में कब्रिस्तान, रिपोर्ट में सामने आया सच

Sat, 24 Nov 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Nov 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
delhi minority committee report says after one year there will be no muslim graveyard left
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एक साल के बाद दिल्ली के कब्रिस्तान में जगह नहीं बचेगी। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि सरकार को इस दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिए।  खासतौर से कब्रिस्तान के लिए नई जमीन आवंटित करने के साथ अस्थायी इंतजाम भी करने होंगे।

विज्ञापन


दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने अपनी सालाना रिपोर्ट बृहस्पतिवार देर शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंपी थी। रिपोर्ट में एक शोध का हवाला देते हुए कहा गया है कि दिल्ली में हर साल मुस्लिम समुदाय के 13000  मृतकों को दफनाया जाता है, जबकि 2017 में सिर्फ 29,370 कब्रों की जगह शेष बची थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले एक साल बाद कब्रिस्तान में कोई जगह शेष नहीं बचेगी।
विज्ञापन

     
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 704 कब्रिस्तान हैं। इसमें से 131 में अभी भी अंतिम संस्कार होता है, लेकिन 131 में से 16 को पूरी तरह अतिक्रमण कर लिया गया है, जबकि 43 अन्य पर अवैध कब्जा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि दिल्ली में अस्थायी कब्रिस्तानों को विकास किया जाए, जहां दोबारा कब्र बनाई जा सके और साथ ही अतिक्रमण व अवैध कब्जे को हटाकर नए कब्रिस्तान भी विकसित हों। इसके अलावा कब्रिस्तान के लिए नई जमीन का भी आवंटन किया जाए।  रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगर जरूरी इंतजाम नहीं किए गए तो अगले एक साल बाद दिल्ली में किसी का इंतकाल होने पर दफनाने की जगह नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed