दिल्ली में विवाद: मंत्रियों ने किया LG हाउस के बाहर 90 मिनट इंतजार, केजरीवाल के ट्वीट के बाद मिली एंट्री
दिल्ली सरकार के सभी मंत्री उपराज्यपाल से सेवा सचिव की फाइल साइन कराने खुद पहुंचे हैं। इससे पहले सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर एलजी को चिट्ठी लिखी थी और सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में सरकार और एलजी के बीच चल रहा विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग विवाद को लेकर केजरीवाल सरकार के सभी मंत्री शुक्रवार को राजनिवास रोड पर उपराज्यपाल के आवास पर पहुंचे। जहां दिल्ली सरकार के मंत्रियों को एलजी हाउस के अंदर बुलाया गया। लगभग 90 मिनट के इंतजार के बाद एलजी से मुलाकात कर रहे हैं। जब दिल्ली के मंत्री एलजी हाउस के बाहर पहुंचे तो इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया। ट्वीट कर लिखा कि मैंने अभी एलजी साहिब से मिलने का टाइम मांगा है। हमारे मंत्री उनके घर के बाहर बैठे हैं। हम सब उनसे मिलकर समझना चाहते हैं कि वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं कर रहे?
मैंने अभी LG साहिब से मिलने का टाइम माँगा है। हमारे मंत्री उनके घर के बाहर बैठे हैं। हम सब उनसे मिलकर समझना चाहते हैं कि वो SC के आदेश का पालन क्यों नहीं कर रहे? https://t.co/4k78gvHQj7
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 19, 2023
वहीं केजरीवाल सरकार के कई मंत्री राज्यपाल से मिलने से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहला ट्वीट किया था। उन्होंने कहा कि एलजी साहब सुप्रीम कोर्ट के आदेश को क्यों नहीं मान रहे। दो दिन से सर्विसेज सेक्रेटरी की फाइल साइन क्यों नहीं की। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार अगले हफ़्ते आर्डिनेंस लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने वाली है। केजरीवाल ने आगे कहा कि क्या केंद्र सरकार SC के आदेश को पलटने की साज़िश कर रही है। क्या LG साहब आर्डिनेंस का इंतज़ार कर रहे हैं, इसलिए फाइल साइन नहीं कर रहे।
एलजी साहिब SC आदेश क्यों नहीं मान रहे? दो दिन से सर्विसेज़ सेक्रेटरी की फाइल साइन क्यों नहीं की?कहा जा रहा है कि केंद्र अगले हफ़्ते आर्डिनेंस लाकर SC के आदेश को पलटने वाली है? क्या केंद्र सरकार SC के आदेश को पलटने की साज़िश कर रही है? क्या LG साहिब आर्डिनेंस का इंतज़ार कर रहे…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 19, 2023
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी मंत्री उपराज्यपाल के घर के बाहर LG साहब से मिलने के इंतजार में खड़े हैं, क्या @LtGovDelhi साहब हमसे मुलाकात करेंगे। साथ ही लिखा की एलजी साहिब आप SC का आदेश क्यों नहीं मान रहे। दो दिन से सर्विसेज़ सेक्रेटरी की फाइल साइन क्यों नहीं की।
हम सभी मंत्री उपराज्यपाल के घर के बाहर LG साहब से मिलने के इंतजार में खड़े हैं, क्या @LtGovDelhi साहब हमसे मुलाकात करेंगे ?
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) May 19, 2023
एलजी साहिब आप SC का आदेश क्यों नहीं मान रहे? दो दिन से सर्विसेज़ सेक्रेटरी की फाइल साइन क्यों नहीं की? pic.twitter.com/YENYC8DaXw