फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi minister Rajkumar Anand accused of sending money to China through hawala

Delhi : दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद पर हवाला के जरिये पैसा चीन भेजने का आरोप, ईडी ने जारी किया बयान

Sat, 04 Nov 2023 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 05:17 AM IST
सार

बयान में कहा गया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने आनंद पर हवाला के जरिये पैसे चीन भेजने और आयात पर सात करोड़ रुपये के सीमा शुल्क की चोरी का आरोप लगाया है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इसी मामले में यह छापे मारे गए थे।
 

विज्ञापन
Delhi minister Rajkumar Anand accused of sending money to China through hawala
मंत्री राजकुमार आनंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार सुबह तक दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद के परिसर खंगालने के बाद शाम को एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने आनंद पर हवाला के जरिये पैसे चीन भेजने और आयात पर सात करोड़ रुपये के सीमा शुल्क की चोरी का आरोप लगाया है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इसी मामले में यह छापे मारे गए थे।

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी का कहना है कि उसने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की विभिन्न धाराओं में अपराध के लिए डीआरआई की शिकायत के आधार पर आनंद और उनसे जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ जांच शुरू की है। यह भी बताया गया कि एक स्थानीय अदालत ने 11 अगस्त को अपराध का संज्ञान लिया था। 
विज्ञापन


74 लाख नकदी और दस्तावेज जब्त 

  • ईडी ने दावा किया कि उसने तलाशी अभियान के दौरान 74 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं
  • इसके अलावा अन्य दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड के साथ मंत्री राजकुमार आनंद के कर्मचारियों से 2023 के दौरान चीन भेजे गए बेहिसाब व्यापारिक निवेश और हवाला भुगतान से संबंधित सबूत भी जब्त किए गए हैं
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

23 घंटे तक चले ईडी के छापे, मंत्री बोले- साजिश
दिल्ली के सामाजिक कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों की कार्रवाई शुक्रवार तड़के पूरी हो गई। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब 23 घंटे तक छापों और पूछताछ के बाद आनंद ने आरोप लगाया कि यह सब आम आदमी पार्टी नेताओं को परेशान करने की एक साजिश है।


केजरीवाल सरकार में मंत्री आनंद और उनसे जुड़े कुछ अन्य लोगों के खिलाफ ईडी का तलाशी अभियान बृहस्पतिवार को सुबह करीब 7:30 बजे शुरू हुआ था और शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे तक चला। सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास से ईडी अधिकारियों के जाने के बाद आनंद ने कहा, हमें पिछले 24 घंटों से बेवजह परेशान किया रहा था। जबकि ईडी को उनके परिसर से कुछ नहीं मिला है।


उधर, आतिशी ने श्रम मंत्री राजकुमार के घर ईडी के छापे पर कहा कि उन्होंने दो दिन पहले केजरीवाल को ईडी का समन आने के मामले को एक शुरुआत करार दिया था। उन्होंने आशंका जताई थी कि अभी आप के अन्य नेताओं को समन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed