{"_id":"65c1ada51a252858d302f31d","slug":"delhi-minister-atishi-press-conference-regarding-ed-update-2024-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AAP: धनशोधन मामले में आप नेताओं पर ईडी की रेड पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- उन्हें अभी तक एक रुपया नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP: धनशोधन मामले में आप नेताओं पर ईडी की रेड पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- उन्हें अभी तक एक रुपया नहीं मिला
Tue, 06 Feb 2024 10:28 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:28 AM IST
सार
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मंत्री आतिशी ने कहा कि ईडी की जांच में ही घोटाला है। ऑडियो डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली मंत्री आतिशी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को लेकर आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें चुप कराने के लिए छापेमारी हो रही है। ्अभी तक छापेमारी में एक रुपया भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री आतिशी ने कहा कि आप नेताओं और आप से जुड़े लोगों के खिलाफ ईडी की छापेमारी चल रही है। आप कोषाध्यक्ष और सांसद एनडी गुप्ता, अरविंद केजरीवाल के पीए और अन्य के आवास पर छापेमारी चल रही है। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi Minister Atishi says "For the last 2 years, AAP leaders are being threatened. In the name of this so-called liquor scam, someone's house is raided, someone gets summons and someone is arrested...Even after hundreds of raids in two years, ED has not been able to… pic.twitter.com/ffKkey0GI3
— ANI (@ANI) February 6, 2024
विज्ञापन
आतिशी ने आगे कहा कि बीते दो साल से शराब घोटाला मामले के नाम पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को धमकी दी जा रही है। कुछ लोगों के घर छापा मारा। कुछ को समन जारी किए जा रहे हैं। कुछ को गिरफ्तार किया गया है। बीते दो साल में हजारों छापे मारे गए हैं। लेकिन अभी तक ईडी की टीम को एक रुपया तक बरामद नहीं हुआ है। अगले दो साल भी ईडी को कुछ नहीं मिलने वाला है। कोर्ट ईडी के कह चुका है कि सबूत पेश करें।