{"_id":"6829820de8344ba2c302ed4d","slug":"delhi-minister-ashish-sood-distributed-ayushman-vay-vandana-cards-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मंत्री आशीष सूद ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किए, बुजुर्गों को 10 लाख तक का इलाज मिलेगा फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मंत्री आशीष सूद ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किए, बुजुर्गों को 10 लाख तक का इलाज मिलेगा फ्री
Sun, 18 May 2025 12:15 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 18 May 2025 12:15 PM IST
विज्ञापन
मंत्री आशीष सूद ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के तहत दिल्ली में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड मिलने लगे हैं। इसी कड़ी में आज दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किए।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा, "आयुष्मान कार्ड का वितरण मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया था। हमने अब तक हजारों लोगों के कार्ड बनाए हैं। इसके साथ ही हम अस्पतालों की सूची भी उपलब्ध करा रहे हैं ताकि वे उन अस्पतालों में जाकर इसका लाभ उठा सकें। हम उन्हें इसके बारे में जागरूक भी कर रहे हैं।"
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई और ऑपरेशन सिंदूर को प्रदर्शित करने के लिए प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री का यह बहुत सराहनीय प्रयास है। पाकिस्तान की नापाक हरकतों और आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। यह संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचेगा और पाकिस्तान की गलत सूचनाओं का मुकाबला करने का काम इन प्रतिनिधिमंडलों के माध्यम से होगा।"
विज्ञापन
#WATCH | Delhi Minister Ashish Sood distributes Ayushman Bharat cards to eligible senior citizens aged 70 and above under the Pradhan Mantri Vay Vandana Yojana. pic.twitter.com/4Ftb9n86gN
— ANI (@ANI) May 18, 2025