फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Mineral water plant of Jal Board started thirst of thousands of houses will be quenched

Delhi: जल बोर्ड का मिनरल वाटर प्लांट शुरू, हजारों घरों की बुझेगी प्यास, डीजेबी उपाध्यक्ष ने दी जानकारी

Sat, 10 Sep 2022 08:23 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 10 Sep 2022 08:23 AM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बताया कि यह प्लांट 3 शिफ्ट में काम करेगा। हर शिफ्ट में तीन हजार बोतलों की पैकिंग की जाएगी ताकि रोजाना 9 हजार बोतलें भरी जा सकें। प्लांट में सप्लाई किए जा रहे पानी की बर्बादी रोकने के लिए रिसाइक्लिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Delhi: Mineral water plant of Jal Board started thirst of thousands of houses will be quenched
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के हजारों घरों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। बोतलों में गंगा नदी का पानी जल्द ही दिल्लीवासियों को मुहैया की जाएंगी। इस दिशा में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने कदम बढ़ाया है। डीजेबी के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के सादिक नगर में इस प्लांट का उद्घाटन किया। प्लांट से रोज 9 हजार बोतलों  में पानी भरने की क्षमता है। आधुनिक तकनीक की मदद से पानी को पीने योग्य बनाने के बाद बोतलों में भरा जाएगा। इसके बाद जल सुविधा केंद्र से बोतलों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। कोई भी संस्थान या व्यक्ति पानी की बोतलों के लिए थोक में ऑर्डर कर सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बताया कि यह प्लांट 3 शिफ्ट में काम करेगा। हर शिफ्ट में तीन हजार बोतलों की पैकिंग की जाएगी ताकि रोजाना 9 हजार बोतलें भरी जा सकें। प्लांट में सप्लाई किए जा रहे पानी की बर्बादी रोकने के लिए रिसाइक्लिंग की जाएगी। भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली में लोगों को पानी की किल्लत ना हो। फिलहाल लोग आसपास के वेंडर से पानी की बोतलें खरीदते हैं, लेकिन इनकी गुणवत्ता का किसी को पता नहीं होता है। इस बॉटलिंग प्लांट से गंगा का निर्मल और मिनरल युक्त पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसकी गुणवत्ता की प्रयोगशाला में नियमित जांच की जाएगी।

विज्ञापन

बाजार से बेहतर होगी पानी की गुणवत्ता 

दिल्ली जल बोर्ड के इस प्लांट से आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल भी भारतीय मानक ब्यूरो के मानकों के मुताबिक होंगी। इसे बाजार में बिकने वाले पैकेज्ड पानी की बोतलों से बेहतर गुणवत्ता का दावा किया है। इस प्लांट में रोजाना गंगा नदी से 3.5 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed