{"_id":"96855c49d5dddee8eb1b242d37810aa7","slug":"delhi-metro-will-start-awareness-programme-hindi-news-bm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब मेट्रो में नजर आएंगे डोरेमॉन और छोटा भीम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मेट्रो में नजर आएंगे डोरेमॉन और छोटा भीम!
Updated Fri, 12 Sep 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइवान मेट्रो की तर्ज पर अब दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन भी एनिमेशन वीडियो यात्रियों को सेफ्टी, सिक्योरिटी के अलावा मेट्रो के नियमों के बारे में जागरूक करेगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी अवेयरनेस वीडियो बनाएगी जो मेट्रो के भीतर व स्टेशनों पर दिखेंगे। साथ ही, इन्हें व्हाटसऐप, फेसबुक, ट्विटर व यू-ट्यूब पर अपलोड किया जाएगा। मेट्रो ने इससे पहले भी अवेयरनेस वीडियो बनाए थे, लेकिन लंबे व पुराने होने से ज्यादा फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
मेट्रो यात्रियों की संख्या दिन ब दिन बढ़कर 28 लाख प्रतिदिन हो चुकी है। ऐसे में पीक ऑवर्स में भीड़ नियंत्रित करना बेहद मुश्किल है। यात्रियों को जागरूक करने के लिए ही मेट्रो टेक्नोलॉजी से जागरूकता अभियान को जोड़ने जा रही है। एनिमेशन वीडियो एक सेकेंड से दो मिनट तक के हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं में होंगे।
विज्ञापन
खास बात यह है कि दिल्ली व ताइवान मेट्रो की पहचान के लिए लोगो एक बच्ची ही है। वहीं, छोटा भीम, चाचा चौधरी, मोटू-पतलू, डोरेमोन समेत कई अन्य किरदार भी मेट्रो प्रबंधन की नजर में हैं, जो बच्चों के कारण अभिभावकों में भी काफी प्रचलित हैं।
इन मुख्य बिंदुओं पर रहेगा फोकस
- . प्लेटफार्म पर मोबाइल सुनते हुए ट्रैक व ट्रेन आने के समय थोड़ी दूरी पर खड़े रहें।
- . एएफसी गेट पर एंट्री और एग्जिट (रेड व हरी बत्ती) देखकर ही निकलें।
- . महिलाओं, सीनियर सिटीजन, नेत्रहीन, विकलांग यात्रियों को रास्ता दें। उनके ट्रेन में चढ़ने, प्लेटफार्म तक पहुंचने, लिफ्ट में चढ़ने में मदद करें। नेत्रहीन, विकलांग यात्रियों की सूचना स्टेशन कंट्रोल रूम में दें, ताकि उन्हें ट्रेन में चढ़ाने के साथ उतरने वाले स्टेशन में मेट्रो कर्मी की उपलब्धता की सूचना पहुंचाई जा सके।
- . ट्रेन में चढ़ने के दौरान ध्यान दें कि दरवाजा बंद तो नहीं हो रहा, यदि रेड अलार्म बच रहा हो तो मेट्रो में चढ़ने की कोशिश न करें।
- . यदि कोई यात्री भीड़ के दौरान दरवाजे के बीच फंस जाता है तो फटाफट अलार्म बटन बजा दें, ताकि ट्रेन रोककर उसे मदद पहुंचाई जा सके।
- . ट्रेन के अंदर और जोर-जोर से म्यूजिक न बजाएं। न ही जोर-जोर से दोस्तों व मोबाइल पर बात करें। इससे अन्य यात्रियों को दिक्कत हो सकती है।
- . एस्केलेटर पर चढ़ने और उतरने के दौरान आराम से खड़े हों। साड़ी, सैंडल, स्कर्ट पहनने वाली महिलाएं ध्यान से खड़ी हों, यह एस्केलेटर में खड़े हो सकते हैं। बच्चों को पकड़कर खड़े हों।
डीएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया कि ताइवान की तर्ज पर दिल्ली मेट्रो भी एनिमेशन अवेयरनेस वीडियो तैयार करेगी, ताकि यात्रियों को जागरूक किया जा सके। इसमें सेफ्टी, सिक्योरिटी, दिल्ली मेट्रो के नियम, क्या करें, क्या न करें आदि शामिल होंगे।