{"_id":"5fd21386ac0e4a4eb87769ec","slug":"delhi-metro-will-remain-cashless-challan-issued-to-10000-passengers-those-are-without-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल कैशलेस ही रहेगी मेट्रो, तीन महीने में कट चुके हैं 10 हजार यात्रियों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलहाल कैशलेस ही रहेगी मेट्रो, तीन महीने में कट चुके हैं 10 हजार यात्रियों के चालान
Thu, 10 Dec 2020 05:54 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 10 Dec 2020 05:54 PM IST
सार
सभी यात्रियों को 15-30 मिनट तक का एक्स्ट्रा टाइम लेकर यात्रा करने को कहा गया है। जिससे वो अपने गंतव्य स्थलों पर समय से पहुंच सकें...
सभी यात्रियों को 15-30 मिनट तक का एक्स्ट्रा टाइम लेकर यात्रा करने को कहा गया है। जिससे वो अपने गंतव्य स्थलों पर समय से पहुंच सकें...
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विस्तार
दिल्ली मेट्रो अपनी पूरी रफ्तार के साथ दौड़ रही है। कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए मेट्रो में सभी प्रोटोकॉल ध्यान रखा जा रहा हैं। जो यात्री मेट्रो में नियम तोड़ रहे हैं, उन पर तगड़ा जुर्माना भी लगाया जा रहा है। मास्क नहीं पहनने पर अब तक 10 हजार यात्रियों का चालान कट चुका है। दिल्ली में कोराना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन ने फैसला लिया है कि फिलहाल मेट्रो कैशलेस रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन के अधिकारी ने अमर उजाला से कहा, 'हमारी गाइडलाइन में पहला नियम ही यही है कि जब जरूरी हो तभी मेट्रो में सफर करें। लगातार यात्रियों को कोरोना के प्रोटोकाल पालन करने और मास्क पहनने को लेकर जागरूक कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग नियमों का पालन नहीं करते है इसलिए हम उन पर चालान काटने की कार्रवाई भी कर रहे है।
विज्ञापन
जब से मेट्रो शुरू हुई तब से लेकर अब तक 10 हजार से ज्यादा यात्री अपना चालान कटा चुके है। हर रोज करीब 55 से लेकर 60 लोग मास्क को लेकर चालान काटे जा रहे है। इसमें 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। कोरोना के बढ़ते हुए केस को देखते हुए फिलहाल मेट्रो कैशलेस ही रहेगी। अभी इसमें कोई बदलाव नहीं करने जा रहे है।
विज्ञापन
मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद सितंबर माह से दिल्ली में मेट्रो सेवा शुरू की गई है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गाइडलाइन भी जारी की गई है। मेट्रो स्टेशन पर सुव्यवस्था और सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए केवल एक या दो एंट्री और एग्जिट गेट ही खोले जाएंगे। सभी यात्रियों को 15-30 मिनट तक का एक्स्ट्रा टाइम लेकर यात्रा करने को कहा गया है। जिससे वो अपने गंतव्य स्थलों पर समय से पहुंच सकें।