फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi metro will be get cover to colorful advertisement.

दिल्लीः आ रही है सजी-धजी रंग-बिरंगी मेट्रो

Mon, 22 Sep 2014 10:17 AM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
Delhi metro will be get cover to colorful advertisement.

सिल्वर रंग की मेट्रो को बाहर से रंग-बिरंगे विज्ञापनों से सजाने की तैयारी कर ली गई है। डीएमआरसी ने पहली बार मेट्रो कोच के बाहर विज्ञापन (ट्रेन रैप) लगाने की स्वीकृति दी है। शुरुआत में दस फीसदी ट्रेनों में प्रिंटिंग मेटेरियल, इलेक्ट्रॉनिक, स्मार्ट पोस्टर और विजुअल डिस्प्ले युक्त विज्ञापन लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रयोग सफल रहा तो बाकी ट्रेनों में इसी तर्ज पर विज्ञापन लगाए जाएंगे। माना जा रहा है कि कोच के बाहर विज्ञापन लगाने से मेट्रो की हर लाइन पर 5-10 करोड़ रुपये तक सालाना आय हो सकती है।

विज्ञापन

200 मेट्रो ट्रेनों का है बेड़ा

Delhi metro will be get cover to colorful advertisement.

अभी ट्रेन के अंदर और स्टेशन परिसर तथा मेट्रो संपत्तियों पर विज्ञापन से सालाना 30 करोड़ से अधिक का राजस्व मिलता है। डीएमआरसी के पास अभी 200 ट्रेनों का बेड़ा है।

इसमें से 60 ट्रेनें चार कोच की, 60 ट्रेनें आठ कोच और 80 ट्रेनें छह कोच की हैं। दस फीसदी मसलन 20 ट्रेनों से ट्रेन रैप की शुरुआत की जाएगी।

रिठाला से दिलशाद गार्डन (लाइन-दो) पर 2018 तक ट्रेन के बाहरी हिस्से पर विज्ञापन नहीं लगेगा, क्योंकि इस लाइन पर विज्ञापन का अनुबंध 2018 तक का है। बाकी लाइन के लिए डीएमआरसी ने दो कंपनियों से विज्ञापन का नया अनुबंध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed