फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro will allow only essential services during weekend lockdown announced by delhi government

कोरोना संकट 2.0: वीकेंड कर्फ्यू के दौरान चलती रहेगी दिल्ली मेट्रो, यात्री सफर से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Fri, 16 Apr 2021 06:44 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 16 Apr 2021 06:44 PM IST
सार

डीएमआरसी का कहना है कि दिल्ली मेट्रो में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक केवल उन यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जो सरकारी आदेश के मुताबिक आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में आते हैं...

विज्ञापन
Delhi Metro will allow only essential services during weekend lockdown announced by delhi government
दिल्ली मेट्रो - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया है। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान शॉपिंग मॉल, जिम और स्पा सेंटर को बंद करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में सिर्फ छूट प्राप्त लोगों को ही यात्रा की अनुमति दी गई है। जरूरी सेवाओं से जुड़े अन्य लोगों को कर्फ्यू के दौरान आने-जाने के लिए दिल्ली सरकार से कर्फ्यू पास लेना होगा। अंतरराज्यीय परिवहन पर किसी तरह की रोक नहीं है और इसके लिए अलग से कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन

डीएमआरसी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात से लागू हो रहे वीकेंड कर्फ्यू के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक केवल उन यात्रियों को प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी, जो सरकारी आदेश के मुताबिक आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में आते हैं। ऐसे यात्रियों को डीएमआरसी या सीआईएसएफ के कर्मियों की तरफ से वैध पहचान पत्र के वैरिफिकेशन के बाद ही प्रवेश की इजाजत दी जाएगी। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि, जो भी यात्री जरूरी सेवाओं से जुड़े नहीं हैं, वह शनिवार-रविवार को घरों में ही रहें।

वीकेंड कर्फ्यू के दौरान इन्हें होगी छूट

वीकेंड कर्फ्यू के दौरान एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या आईएसबीटी को जाने या वहां से आने वाले लोगों को वैध टिकट के साथ सफर की इजाजत होगी। लेकिन ऐसे यात्रियों को ई-पास लेना जरूरी होगा। कर्फ्यू ई-पास की सॉफ्ट या हार्ड कॉपी अपने पास रखनी होगी। ई-पास के लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट www.delhi.gov.in पर अप्लाई कर ले सकते हैं।

कोरोना की वैक्सीन लगवाने जा रहे लोग, गर्भवती महिलाएं और इलाज कराने जा रहे मरीजों को आने-जाने के लिए मेट्रो और बसों में छूट होगी। हेल्थ, पुलिस, फायर ब्रिगेड, इलेक्ट्रिसिटी, वाटर सप्लाई जैसी इमर्जेंसी सेवाओं से जुड़े सरकारी कर्मचारियों को वीकेंड कर्फ्यू से छूट होगी। सभी को अपना आधिकारिक परिचय पत्र दिखाना होगा।

न्यायिक सेवा से जुड़े सभी अधिकारी/कर्मचारियों को आधिकारिक आई कार्ड दिखाना होगा। इनके अलावा मेडिकल सर्विसेज से जुड़े लोग जैसे डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ आदि (सरकारी हो या प्राइवेट) और कार्ड दिखाना होगा। विदेशी राजनयिकों के दफ्तरों में काम करने वाले अधिकारी/कर्मचारी, किसी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति और इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े लोगों को सफर के दौरान आई कार्ड दिखाना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा है संक्रमण

दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश की राजधानी में 16,699 नए केस सामने आए और 112 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में पहली बार संक्रमण दर 20.22 फीसदी के पार पहुंच गई है। दिल्ली में हॉट स्पॉट्स का आंकड़ा 8500 के पार हो गया है। कंटेनमेंट जोंस की संख्या 8661 हो गई है। दिल्ली में इस समय 54,309 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। अभी होम आइसोलेशन में इस समय 26,974 लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed