फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro Viral Video After bikini girl and boy a girl danced in short skirt

Delhi Metro Viral: बिकिनी गर्ल और मास्टरबेशन के बाद छोटी स्कर्ट में लड़की का डांस, लोग बोले- 'जिंदा पकड़ना है'

Sun, 30 Apr 2023 04:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Apr 2023 04:55 PM IST
सार

 Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जो करीब 22 सेकेंड का है। जिसमें एक लड़की छोटी स्कर्ट पहनकर पंजाबी गाने 'कातिल हसीना बहा के पसीना' पर रील बनाते हुए नजर आ रही है।

विज्ञापन
Delhi Metro Viral Video After bikini girl and boy a girl danced in short skirt
मेट्रो में स्कर्ट पहनकर डांस करती लड़की - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली की लाइफ लाइन मानी जाने वाली मेट्रो पिछले कुछ दिनों से यात्रियों की अजीबोगरीब हरकत की वजह से चर्चा में है। जिसमें कभी मेट्रो के अंदर बिकिनी पहने लड़की तो कभी सीट पर बैठे एक लड़के के हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों और मेट्रो प्रशासन को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। ताजा मामला दिल्ली मेट्रो का ही बताया जा रहा है, जिसमें एक लड़की छोटे स्कर्ट में मेट्रो के भीतर डांस करते हुए नजर आ रही है। ये वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रीलबाज लड़की छोटी स्कर्ट पहनकर पंजाबी गाने 'कातिल हसीना बहा के पसीना' पर रील बनाते हुए नजर आ रही है। करीब 22 सेकेंड के वीडियो में लड़की नाच रही है और उसके पीछे एक दूसरी लड़की आते है और वो भी पीछे से डांस करती दिख रही है।

विज्ञापन

लोगों ने दीं ये प्रतिक्रियाएं
वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जिसमें इंस्टाग्राम पर आतिफा खान की एक यूजर ने लिखा 'पीछे वाली दीदी ने हे करके बीन भी बजाई सही टाइम पर'। लक्ष्य नाम के एक और यूजर ने लिखा 'डर ना लगता दीदी ऐसा डांस कृष्णा में', एक और शख्स ने लिखा 'जिंदा पकड़ना है इसको'। वायरल हो रही स्कर्ट में डांस की इस रील को इत्ज ऑफिसिलरॉय नाम की आईडी से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है।



Delhi Metro Viral Video After bikini girl and boy a girl danced in short skirt
दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत करता युवक - फोटो : अमर उजाला

मेट्रो में लड़के की गंदी हरकत का वीडियो हुआ था वायरल 
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली मेट्रो में एक लड़के का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें मेट्रो में सीट पर बैठा एक लड़का हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करते हुए नजर आ रहा था। वह बगल में बैठी लड़की के सामने अश्लील हरकत करने लगता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 27 सेकेंड के वीडियो एक लड़का ट्रेन के अंदर बैठा दिखता है। उसके एक हाथ में मोबाइल था और दूसरे हाथ से गंदी हरकत कर रहा था। इतना ही नहीं उसके बगल में एक लड़की अपने दोस्त के साथ बैठी दिखती है। लड़के की हरकत को देखकर लड़की वहां से चली जाती है। लड़की के जाने के बाद भी लड़का अश्लील हरकत जारी रखता है।

लड़के की हरकत का किसी ने नहीं किया था विरोध
वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के अंदर और भी कई लोग सवार हैं, लेकिन कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं। लड़के के सामने वाली सीट पर बैठे एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया। दावा किया गया था कि ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हुआ है।

अप्रैल में बिकिनी गर्ल का वीडियो हुआ था वायरल
मेट्रो में बिकिनी पहनकर सफर करती एक युवती की वीडियो और फोटो तीन अप्रैल को वायरल हुआ था। जिसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों से मर्यादित कपड़े पहनने की अपील की थी। किसी के पहनावे से दूसरे यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस नहीं पहुंचे की सलाह यात्रियों को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed