फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro Video Swati Maliwal issues notice to DCP Metro

Delhi Metro Video: रीलबाज की शर्मनाक हरकत, स्वाति मालीवाल ने डीसीपी मेट्रो को जारी किया नोटिस

Fri, 28 Apr 2023 05:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Apr 2023 05:23 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो में गंदी हरकत करने वाले युवक के वीडियो का संज्ञान लेते हुए  महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने डीसीपी दिल्ली मेट्रो को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Delhi Metro Video Swati Maliwal issues notice to DCP Metro
दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली मेट्रो में सीट पर बैठे एक व्यक्ति के हस्तमैथुन करते हुए वायरल वीडियो को लेकर डीसीपी दिल्ली मेट्रो को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक रीलबाज लड़का बगल में बैठी लड़की के सामने अश्लील हरकत करने लगा। इससे पहले भी हाल ही में दिल्ली मेट्रो के कई ऐसे वीडियो सामने आए थे, जिसमें लड़के ही नहीं लड़कियां भी अजीबो गरीब हरकत करते हुए दिखी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक 27 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का ट्रेन के अंदर बैठा है। उसके एक हाथ में मोबाइल है और दूसरे हाथ से गंदी हरकत कर रहा है। इतना ही नहीं उसके बगल में एक लड़की अपने दोस्त के साथ बैठी है। लड़के की हरकत को देखकर लड़की वहां से चली जाती है। लड़की के जाने के बाद भी लड़का अश्लील हरकत जारी रखता है।


मेट्रो ट्रेन के अंदर और भी कई लोग सवार हैं, लेकिन कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लड़के के सामने वाली सीट पर बैठे एक युवक ने इस वीडियो को बना लिया। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 
सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स कर रहे कमेंट्स

बता दें कि इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अलग अलग कमेंट कर रहे हैं। अनूप कुमार नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि अबे और कोई जगह नहीं मिली थी क्या...दूसरे यूजर ने लिखा कि इसको मारे क्यों नहीं, इसे पुलिस के हवाले करें। अभिषेक मोहन नाम के एक और यूजर ने लिखा कि साले एक प्राइवेट जगह ढूंढ लेता। इससे पहले मेट्रो में बिकिनी गर्ल का वीडियो सामने आया था और दो लड़के स्कर्ट पहनकर दिल्ली मेट्रो में चढ़ गए थे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed