फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro trial starts from Lajpat Nagar to Mayor Vihar Pocket-1

लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट-1 के बीच हुआ मेट्रो का ट्रायल, जल्द शुरू होने वाली लाइन की खास बातें

Thu, 06 Sep 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Sep 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
delhi metro trial starts from Lajpat Nagar to Mayor Vihar Pocket-1
ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाते मंगू सिंह - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर पर लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट-1 सेक्शन पर भी जल्द मेट्रो की सुविधा मिलने वाली है। बुधवार से इस सेक्शन पर मेट्रो का ट्रायल रन शुरू हो गया। 
विज्ञापन


मजलिस पार्क से लाजपत नगर सेक्शन पहले ही यात्रियों के लिए खुल चुका है। नए सेक्शन के खुलने से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने में लोगों को आसानी होगी।     
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ट्रायल रन की शुरूआत की। लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट-1 सेक्शन की लंबाई 9.7 किमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजलिस पार्क से शिव विहार तक पूरे कॉरिडोर की लंबाई 59 किमी है, जो कि दिल्ली के पूरे नेटवर्क में सबसे लंबी लाइन है।  ट्रायल के दौरान इस सेक्शन पर मेट्रो ट्रेन के ट्रैक पर चलने से संबंधी सभी पहलुओं का परीक्षण किया जाएगा।

सेक्शन पर होंगे पांच मेट्रो स्टेशन, तीन भूमिगत

delhi metro trial starts from Lajpat Nagar to Mayor Vihar Pocket-1
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
इसके सफल होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त इसका अंतिम निरीक्षण करेंगे। इसके बाद यह सेक्शन खुलने के लिए तैयार हो जाएगा।      

सेक्शन पर होंगे पांच मेट्रो स्टेशन, तीन भूमिगत
इस सेक्शन पर लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट-1 तक पांच मेट्रो स्टेशन होंगे जिनमें विनोबा पुरी, आश्रम, हजरत निजामुद्दीन, मयूर विहार-1 और मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन शामिल हैं। 

इनमें मयूर विहार-1 और मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन ऊपरी हैं, जबकि बामी तीन स्टेशन भूमिगत हैं।  इस सेक्शन पर मेट्रो सेवा शुरू होने से आश्रम, मयूर विहार और अन्य जगहों के लोगों को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां आईएसबीटी पहुंचने में सहूलियत होगी। 
 

मयूर विहार-1 पर ब्ल्यू लाइन पर इंटरचेंज की सुविधा 

delhi metro trial starts from Lajpat Nagar to Mayor Vihar Pocket-1
इस सेक्शन पर यात्रियों को मयूर विहार-1 पर ब्ल्यू लाइन पर इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। यहां इंटरचेंज के जरिये यात्री यमुना बैंक के रास्ते कड़कडड़ूमा और दूसरी ओर नोएडा सिटी सेंटर के लिए मेट्रो बदल सकेंगे।

इस सेक्शन पर चलाई रही ट्रेनें कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) यानी ड्राइविंग लैस ट्रेन हैं। फिलहाल इस लाइन के सभी सेक्शन खुलने तक मेट्रो ट्रेनों को यहां पर मैन्यूअल तरीके से चलाया जा रहा है। बाद में इस कॉरिडेार पर ट्रेनें सीबीटीसी तकनीकी के आधार पर दौड़ेंगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed