फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi metro stop, accident between to station

दो स्टेशनों के बीच हुआ हादसा, दिल्ली मेट्रो रुकी

Thu, 08 May 2014 11:42 AM IST
Updated Thu, 08 May 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
Delhi metro stop, accident between to station

यमुना बैंक-इंदप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के बीच द्वारका सेक्टर-21 जा रही ट्रेन के पैंटाग्राफ के ऊपर अचानक ओएचई तार (ट्रेन को बिजली सप्लाई देने वाला तार) टूटने से ट्रेन की रफ्तार थम गई।

विज्ञापन


तार टूटने से ब्लू लाइन सेवा करीब पौने दो घंटे तक प्रभावित रही। इसके चलते मेट्रो प्रबंधन को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट करीब सवा घंटे तक बंद रखने पड़े।
विज्ञापन


पौने आठ बजे सेवा दोबारा शुरू हुई। नोएडा से द्वारका और राजीव चौक से नोएडा के बीच विशेष ट्रेन भी चलाई गईं, लेकिन स्थिति सामान्य होने में पौने नौ बज गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पौने दो घंटे तक एकदम ठप

Delhi metro stop, accident between to station

ओएचई टूटने के कारण वैशाली/ नोएडा सिटी सेंटर से यमुना बैंक तक और द्वारका सेक्टर 21 से बाराखंबा तक ट्रेनें वापस लौटाकर चलाई जाती रहीं। जबकि इंद्रप्रस्थ से लेकर मंडी हाउस तक पौने दो घंटे ट्रैक पूरी तरह से बंद रहा।

अधिकारियों के मुताबिक, नोएडा सिटी सेंटर से द्वारका सेक्टर 21 की ट्रेन यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाद इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। करीब सवा छह बजे जब यह यमुना बैंक से निकलकर यमुना के ऊपर पहुंची तो ट्रेन के ऊपर लगे पैंटाग्राफ (ट्रेन को ओएचई से जोड़ने वाला उपकरण) पर ओएचई वायर टूट गया और पैंटाग्राफ में फंस गया।

इससे उस ट्रैक की बिजली सप्लाई बंद हो गई। इसके बाद उस ट्रेन समेत उस रूट पर चलने वाली सभी मेट्रो एक झटके से रुक गईं। मेट्रो प्रबंधन ने साढ़े छह बजे ब्लू लाइन पर दूसरी तरफ से चलने वाली इंद्रप्रस्थ से यमुना बैंक की ओर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक। फिर उस ट्रेन को ट्रैक से हटाया गया।

यमुना पर यात्रियों ने उतरने में की आनाकानी

Delhi metro stop, accident between to station

सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन यमुना नदी के ऊपर खड़ी हो गई थी। उन्हें निकालने के लिए इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के रास्ते मेट्रो व सुरक्षा कर्मी उस ट्रेन तक पहुंचे और ड्राइवर की साइड से इमरजेंसी दरवाजे से अंदर गए। सुरक्षा गेट से यात्रियों को पैदल ही एक-एक कर यमुना बैंक की ओर जाने वाले ट्रैक से इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन की ओर ले जाया गया।

इस बीच यात्रियों ने उतरने में आनाकानी भी की। इसमें आधे घंटे से अधिक समय लग गया। इस कारण तकनीकी खामी को दूर करने में भी दिक्कत आई, क्योंकि यमुना बैंक डिपो से विशेषज्ञों की टीम संग विशेष इंजन यमुना बैंक की ओर जाने वाले ट्रैक से ही वहां पहुंचना था।

यात्रियों के ट्रैक पर चलने के कारण टीम इंतजार करती रही। अधिकारियों के मुताबिक, विशेषज्ञों ने यमुना बैंक व इंद्रप्रस्थ के बीच फंसी ट्रेन को पौने आठ बजे ट्रैक से हटाया और यमुना बैंक ले गए। टीम ने सबसे पहले पैंटाग्राफ से ओएचई तार को हटाया, उसके बाद ही उस रूट की बिजली सप्लाई चालू हो पाई।

दो रूट के बीच ट्रेन चलाकर दी राहत

Delhi metro stop, accident between to station

इस घटना से राजधानी समेत एनसीआर की सेवाएं प्रभावित हुईं। मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक, पौने सात बजे से द्वारका सेक्टर 21 से बाराखंबा और नोएडा सिटी सेंटर/ वैशाली से यमुना बैंक के बीच ट्रेनें वापस कर चलाई गई। इस बीच इंद्रप्रस्थ, प्रगति मैदान व मंडी हाउस स्टेशन पूरी तरह मेट्रो ट्रेन से डेढ़ घंटे तक कटा रहा।

वहीं, राजीव चौक पर भीड़ बढ़ने के चलते येलो लाइन की सर्विस में भी थोड़ी देरी हुई। इसके अलावा बदरपुर से केंद्रीय सचिवालय के बीच चलने वाली वॉयलेट लाइन भी बाधित हुई। साढ़े छह बजे के करीब राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हजारों की भीड़ जमा हो गई। इस कारण यात्रियों को घुटन होने लगी। भीड़ ज्यादा होने पर मेट्रो प्रबंधन ने गेट साढ़े छह बजे सभी गेट बंद कर दिए। इससे यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद हो गई। गेट पौने आठ बजे खोले गए।

ब्लू लाइन की दिक्कत का असर राजीव चौक इंटरचेंज पर भी देखने को मिला। यहां यात्री दो से ढाई घंटे तक परेशान रहे। मेट्रो स्टेशन के अंदर घुटन होने से बाहर आए, लेकिन बाद में गेट बंद होने से सड़कों पर भटकते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed