{"_id":"81d9d217dfcf39d0da8b37b31fec4a11","slug":"delhi-metro-station-will-be-closed-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार को बंद रहेंगे मेट्रो के दो स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार को बंद रहेंगे मेट्रो के दो स्टेशन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Jan 2014 02:58 PM IST
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली के दो मेट्रो स्टेशन बुधवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
ऐसा गणतंत्र दिवस के समापन समारोह यानी बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी की वजह से होगा।
मेट्रो के प्रवक्ता ने बताया कि ये दो स्टेशन केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन हैं। लेकिन इंटरचेंज की सुविधा पहले के जैसे ही उपलब्ध रहेगी।
क्या है बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी
बीटिंग द रिट्रीट गणतंत्र दिवस के आयोजन के आधिकारिक समापन की घोषणा करता है। हर वर्ष 29 जनवरी की शाम को यानी गणतंत्र दिवस के तीसरे दिन बीटिंग द रिट्रीट आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर तीनों सेनाओं के बैंड सामूहिक कला का प्रदर्शन करते हैं।
शाम को ठीक 6 बजे राष्ट्रीय ध्वज को उतार लिया जाता है और राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस के आयोजन का औपचारिक समापन होता है।