फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro Smart card will be able to recharge even while traveling

Delhi Metro: सफर में भी स्मार्ट कार्ड कर सकेंगे रिचार्ज, एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ मिलकर उपलब्ध कराई सुविधा

Mon, 30 Jan 2023 05:05 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Jan 2023 05:05 AM IST
सार

डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करना बेहद आसान हो जाएगा। यात्री अब कार्ड को मोबाइल फोन के जरिये रिचार्ज करने के लिए एक और विश्वसनीय विकल्प का इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन
Delhi Metro Smart card will be able to recharge even while traveling
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए यात्री अब एयरटेल पेमेंट्स बैंक का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी के साथ दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की साझेदारी से यात्रियों के लिए सहूलियतें बढ़ जाएंगी। डिजिटल इंडिया और वित्तीय समावेशन के लिहाज से इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन


डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करना बेहद आसान हो जाएगा। यात्री अब कार्ड को मोबाइल फोन के जरिये रिचार्ज करने के लिए एक और विश्वसनीय विकल्प का इस्तेमाल कर सकेंगे। लेनदेन पूरी तरह से सुरक्षित होगा। कार्ड या नेट बैंकिंग विवरण एप के जरिये एक बार सहेजा जाएगा जिससे रिचार्ज में कम वक्त लगेगा।

विज्ञापन

इस सुविधा की शुरुआत नहीं होने से पहले तक यात्रियों को काउंटर या वेंडिंग मशीन से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने की सुविधा थी। हाल ही के दिनों में डीएमआरसी ने कतारों से बचने और स्टेशनों स्मार्ट कार्ड के रिचार्ज या टोकन खरीदने में लगने वाले समय के लिए कई और पहल की हैं। इनमें टीवीएम के जरिये स्मार्ट कार्ड टॉपअप की सुविधा संग दूसरे बैंकों के साथ मेट्रो कॉम्बो कार्ड की शुरुआत, स्टेशनों पर क्रेडिट/डेबिट कार्ड लेनदेन की सुविधा, dmrcsmartcard.com का उपयोग कर नेट बैंकिंग आदि शामिल हैं।

तीन चरणों में कर सकेंगे रिचार्ज

  • मोबाइल पर एयरटेल थैंक्स एप के बैंक सेक्शन में मेट्रो रिचार्ज आइकन चुनें।
  • डीएमआरसी स्मार्ट कार्ड नंबर दर्ज करें, रिचार्ज राशि का भुगतान करें।
  • उपयोग से पहले कार्ड को सिंक करने के लिए मेट्रो स्टेशन पर एड वैल्यू मशीन पर स्मार्ट कार्ड को टैप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed